Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
अपने घर को कैसे रखें कीटाणु फ्री
अगर आप अपने घर की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखेंगे तो वहां कीटाणु पनप सकते हैं। अपने घर को कीटाणु मुक्त रखने के लिए जरूरी है कि आप घर को साफ रखें।
चलिये हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिन्हें आपको अपने घर को जर्म फ्री करने से पहले अपनाना चाहिये।
प्लास्टिक कंटेनर को साफ करने के घरेलू तरीके

अपने घर को कैसे रखें कीटाणु फ्री
गंदे कपड़े फैले न रहें
अपने गंदे और मैले कपड़ों को ज्यादा लंबे समय तक यूं ही पड़ा न रहने दें। अपने कपड़ों को रोजाना नहीं तो कम से कम दो दिन में जरूर धो लें। अपनी वॉशिंग मशीन को साफ करने की भी आदत बनायें। इसके लिए अच्छा है कि आप इसमें थोड़ी ब्लीच डालकर इसे कुछ देर के लिए यूं ही चलता छोड़ दें। इससे मशीन में छुपे बैक्टीरिया और वायरस मर जाएंगे।
1.गंदे और मैले तौलिये भी आपके घर में बैक्टीरिया का कारण हो सकते हैं। कुछ ही दिनों के अंतराल में इसे गर्म पानी से धो लें। कीटाणुओं के सफाये के लिए इसमें डिस्इंफेक्टेंट डालें।
2. परिवार के हर सदस्य के लिए अलग तौलिया रखें। हर सप्ताहंत पर कमरे की चादर बदलें। और पलंग पर बैठकर खाना न खायें, इससे इसमें कीटाणु, चीटियां और खटमल आदि आ सकते हैं।
3. ग्लास और प्लास्टिक के सरफेस को साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। और साथ ही कपबोर्ड और दरवाजों के हैंडल और नोब्स को साफ करना भी न भूलें।
4. कंप्यूटर की बोर्ड को साफ करने के लिए मिनी वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें। इसमें छुपे कीटाणुओं को देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
5. आपकी रसोई कई कीटाणुओं को पनपने का मौका दे सकती है। तो इस बात खयाल रखें कि यह पूरी तरह से साफ हो। और यही बात किचन के प्लेटफॉर्म के बारे में भी कही जा सकती है।
6. अपने बाथरूम को भी रोज साफ करें। ऐसा करना बहुत जरूरी है क्योंकि बाथरूम में काफी कीटाणु पनप सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications