Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
टाई को धुलने का बेहतरीन तरीका

एक अच्छी सी टाई आपकी पर्सनेलिटी में चार-चांद लगा देती है। हो सकता है कि आपको टाई पहनने का बहुत शौक हो और आपके पास हर शर्ट पर पहनने के लिये एक अलग टाई हो। वैसे भी कार्पोरेट जगत में तो टाई से ही इज्जत होती है। पर तब क्या करें जब टाई गंदी हो जाए और आपको न पता हो कि उसे कैसे साफ किया जाए। टाई पर अगर तेल-मसाले वाला गहरा दाग लग गया हो, तो उसे साफ करने के कई तरीके हैं। कपड़े पर किसी भी प्रकार का दाग लगने से कपड़े की चमक चली जाती है। आइये जानते हैं टाई को धुलने का बेहतरीन तरीका।

टाई को धुलने का बेहतरीन तरीका
1. तुरंत एक्शन लें- जैसे ही आपकी टाई पर कुछ गिर गया हो, उसे तुरंत ही साफ करें। ऐसा ना करने पर वह दाग और ज्यादा मजबूत हो जाएगा और उसे छुड़ाने में परेशानी होगी।
2. भिगोएं- एक साफ कपड़ा लें और उसे गीला कर के टाई पर लगे दाग को आराम से छुड़ाएं। दाग को ज्यादा रगड़ कर ना साफ करें नहीं तो वह फैल जाएगा।
3. बेबी पावडर- अगर टाई पर तेल का गहरा दाल लगा हुआ है, तो उस पर टेल्कम पावडर छिड़क कर कुछ घंटो के बाद उसे झाड़ लें। पावडर दाग को आराम से सोख लेगा, जिससे दाग फैल नहीं पाएगा।
4. कब सोडा या टॉनिक वॉटर- जब टाई पर दाग लग जाए तब आपको कब सोडा या टॉनिक वॉटर का प्रयोग करें। कोई कॉटन का कपड़ा लें और उसे टॉनिक वॉटर में भिगो कर दाग को आराम से साफ करें। अगर आपके पास कब सोडा या टॉनिक वॉटर नहीं है तो, पानी का भी प्रयोग कर सकते हैं।
5. लॉन्ड्री- अगर टाई गहरे दाग की वजह से बहुत खराब हो गई है तो, उसे सीधे लॉन्ड्री में दें। एक स्पेशलिस्ट होने के नाते वे जानते हैं कि आपकी टाई किस तरह से साफ हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
