Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कपड़ों में स्टार्च लगाने का प्राकृतिक तरीका
आज, ऐसे कई लोग हैं जो अपने कपड़ों को स्टार्च करने के लिये प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करते हैं। मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट में रसायन पाया जाता है जो कि कपड़ों को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक सामग्रियां बताएंगे जिनके प्रयोग से आप कपड़ों की चमक बरकरार रखने के साथ ही उन्हें स्टार्च भी लगा सकती हैं। प्राकृतिक स्टार्च लगाने से आपके कपड़े लंबे समय तक आसानी से चलेगें।
वे लोग जो ऑफिस में काम करते हैं उन्हें कुछ ऐसे कपड़े चाहिये जिससे उसमें जल्दी क्रीज़ ना पडे़। तो अगर आप बाजारू स्टार्च प्रयोग करने की बजाए घर पर प्राकृतिक स्टार्च का प्रयोग करेंगी तो आपके कपड़ों को बहुत फायदा होगा। पेशाब से भरे गंदे गद्दे को साफ करने के 5 टिप्स

कार्नस्टार्च
मकई का आटा यानी कार्नस्टार्च 15 एमएल, ठंडा पानी और एक स्प्रे बोतल लें । पानी को अच्छे से उबालें और फिर जब वह हल्का ठंडा हो जाए तब उसमें कार्नस्टार्च मिक्स कर के घोल को स्प्रे बोतल में भर लें। फिर बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं। अब आप इस स्प्रे को कपड़ों पर स्टार्च लगाने के लिये प्रयोग कर सकती हैं।

आलू का पानी
स्टार्च बनाने के लिये दो आलू लें, उन्हें पानी में उबाल लें और रात भर के लिये उन्हें पानी में ही रहने दें। सुबह उस पानी को छान लें और पानी को स्टार्च के रूप में आसानी से प्रयोग करें।

चावल का पानी
पानी को उबाल कर उसका पानी छान लीजिये। जब पानी ठंडा हो जाए तब उसमें अपने कपड़ों को भिगो दें और सूरज की रौशनी में सुखा लें। इसका पानी कपड़ों में जान डाल देता है।

सब्जियों का पानी
सब्जियों को छोटे बर्तन में उबाल कर उसके पानी में नमक मिला दीजिये। फिर पानी को सब्जियों से छान कर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। इस पानी को पकड़ा धुलने के बाद कपड़े में मिक्स करें, उसके बाद कपड़े को सुखा लें।

गेहूं
चावल की तरह गेहूं का भी प्रयोग स्टार्च बनाने के लिये प्रयोग किया जा सकता है। इसे पानी में उबाल लें और फिर इसके पानी में कपड़े को 20 मिनट के लिये भिगो कर रख दें। उसके बाद सूरज की धूप में कपड़े सुखा लें।



Click it and Unblock the Notifications
