Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपनी शादी की साड़ी और ड्रेस को कैसे रखें संभाल कर
शादी के अवसर पर वेडिंग ड्रेस या फिर महंगी साडी को संभाल कर रखना बहुत ही बडी जिम्मेदारी होती है। कई लोग शादी खतम हो जाने के बाद अपनी साडी को ऐसे ही अलमारी में हैंगर पर टांग देते हैं, और फिर भूल जाते हैं। मगर साड़ी को लंबे समय तक चलाने के लिये उसकी हिफाजत करनी बहुत जरुरी है। कई बार साडी में दाग पड़ जाता है, जिससे साड़ी का पूरा लुक चला जाता है। सिल्क साड़ी की कैसे रखें देखभाल
तो अगर आप की शादी हो चुकी हैं और आपकी साड़ी धूल खा रही है या फिर आपके पति का वेडिंग सूट यूं ही हैंगर पर लटके लटके बेकार हो रहा है तो, देर ना करें। हमारे बातए गए इन तरीकों को आजमा कर आप वेडिंग ड्रेस और शादी की साड़ी को सुरक्षित रख सकते हैं।

अपनी शादी की साड़ी और ड्रेस को कैसे रखें संभाल कर
1. वेडिंग ड्रेस को बचाने का सबसे आसान तरीका है कि उसे कमरे के बहुत ही डार्क जगह पर रखा जाए! फेबरिक उस जगह पर रखा जाए जहां का टंपरेचर और नमी बहुत ही कम हो। साडी रखी जाने वाली जगह पर हवा साफ हो। जरी की साडि़यों की देखभाल
2. जब साडी को तह लगा कर कर्इ सालों तब रख दिया जाता है तो, उसमें पडी क्रीज बहुत सख्त हो जाती है जो कि बाद में ठीक नहीं होती। इसके अलावा साडी पर जो क्रीज पडी होती है , वहां से साडी फटने का डर भी पैदा होता है, इसलिये साडी को हर महीने निकाल कर फिर से तह लगा कर रखें।
3. साडी या ड्रेस के साथ किसी भी तरह का कीटनाशक या नेप्थलीन की बाल ना रखें। इससे उसमें से निकलने वाला रसायन साडी के फेबरिक के साथ मिल कर उसका रंग उडा सकता है।
4. आपकी साडी और वेडिंग ड्रेस को टिशू पेपर या मलमल के कपडे से बचाया जा सकता है। आपको साडी की तह के बीच में टिशू पेपर या मलमल का कपडा बिछा कर रखना होगा।
5. वेडिंग ड्रेस और साडी को जब भी ड्रायक्लीन करवाने के लिये भेजें तो, सबसे पहले उसे 15 मिनट की धूप दिखा दें। या फिर अगर उसे घर पर धुलना हो तो, मिसी माइल्ड शैंपू से धुलें।



Click it and Unblock the Notifications
