Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बेडशीट से कैसे हटाएं खून के दाग
क्या आपने अपने बेड को खूबसूरत बेडशीट से सजाया है? क्या उसपर दाग—धब्बे लग गए हैं और आप उसे हटाने को लेकर चिंतित हैं? अगर ऐसा है तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
ऐसे दूर करें बर्तन से अंडे की बदबू
बेडशीट से खून के दाग को हटाना आसान नहीं होता और कई बार तो लोग बेडशीट को ही हटा देते हैं। साथ ही कुछ लोग ड्राइ क्लिनिंग पर भी अच्छी खासी रकम खर्च कर देते हैं। एक बार जब आप अपने बेडशीट को हटा देते हैं तो नया बेडशीट खरीदने के लिए भी आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। आइए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं, जिनकी मदद से आप अगली बार अपने बेडशीट से आसानी से खून के दाग को साफ कर सकते हैं। नीचे हम आपको खून के दाग हटाने के कुछ टिप्स दे रहे हैं।

1. जैसे ही आपको दाग दिखे उसकी सफाई करें
जब आपको बेडशीट पर दाग नजर आए तो आप फौरन उसे ठंडे पानी से धोएं। बेडशीट से खून का निशान हटाने का यह एक अच्छा तरीका है। आप इन दाग—धब्बों के लिए साधारण साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको ड्राइ क्लिंनिंग के लिए पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है।
2. अगर दाग सूख जाए तो
कल्पना करें कि आपको दाग नजर नहीं आया और यह सूख गया तो? ऐसे में आप बेडशीट को बदलने या ड्राइ क्लिनिंग के बारे में न सोचें। हम आपको इसका भी समाधान बता रहे हैं। आप सूखे हुए खून के दाग को हटाने के लिए हाइड्रोजन परआक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप बेडशीट को पानी में भिंगा देंगे तो हाइड्रोजन परआक्साइड काम नहीं करेगा। दाग को हटाने के लिए पेपर टाउल का इस्तेमाल करें। बेडशीट से खून के दाग को हटाने का यह भी एक महत्वपूर्ण टिप्स है।
3. शैंपू करे कमाल
बेडशीट से खून के दाग हटाने में शैंपू भी काफी कारगर होता है। आप चाहे साधारण शैंपू का इस्तेमाल करें या किसी महंगे शैंपू का, दोनों ही असरदार होगा। अगर आप अपने फेवरेट बेडशीट पर खून के दाग से परेशान है तो इस टिप्स को अपनाएं। इससे दाग आसानी से हट जाएंगे।
4. बेकिंग सोडा
बेडशीट से खून के दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक सुरक्षित और कम खर्चीला तरीका है। दो भाग ठंडे पानी में एक भाग बेकिंग सोडा मिलकर घोल बना लें और साफ कपड़े से दाग पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ ने और फिर सूखे कपड़े से रगड़ें। क्या आपको नहीं लगता कि बेडशीट से दाग हटाने का यह सबसे आसान तरीका है?
5. मीट टेंडराइजर्स
अगर आप खून के दाग के सूख जाने से चिंतित हैं तो मीट टेंडराइजर्स मेथड काफी कारगर रहने वाला है। मीट टेंडराइजर्स में खून के प्रोटीन को तोड़ने की क्षमता होती है। अगली बार अगर आप खून के दाग को तुरंत साफ करना भूल जाएं तो यह तरीका जरूर अपनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
