Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
किचन की हाइजीन का रखें ऐसे ख्याल
घर में किचन को साफ-सुथरा रखना बहुत जरुरी है। आप अपने परिवार को अच्छा सा अच्छा आहार और पौष्टिक खाना खिलाने में विश्वास रखते हैं, लेकिन अगर किचन गंदा हो तो, आपके शरीर को कुछ भी नहीं लगेगा।
किचन में रखा हुआ समान जब तक साफाई के साथ प्रयोग ना किया जाए तब तक आप का स्वास्थ्य ठीक नहीं रह सकता। अगर आप रात को खाना बनाने के बाद चूल्हे और स्लैब को साफ नहीं करतीं, तो आप कीटाणुओं और कॉकरोच को न्यौता दे रही हैं। किचेन की तौलिया को साफ रखने के तरीके
इसी तरह अगर आप चाकू को इस्तमाल करने के बाद धो कर नहीं रखती, तो भी आप बैक्टीरिया को पनपने का मौका दे रही हैं। तो दोस्तों अगर आपको जरा सा भी किचन की हाइजीन का ख्याल है तो, इन टिप्स को जरुर आजमाएं।

चाकू धोइये
हर इस्तमाल के बाद चाकू को धोना ना भूलें। दिन के आखिर में चाकुओं को गरम साबुन के घोल से धोएं, जिससे उसमें लगा बैक्टीरिया और गंदगी साफ हो सके।

कटिंग बोर्ड
वेज और नान वेज खाने वालों को दो अलग कटिंग बोर्ड रखने चाहिये। मांसाहार सामग्री काटने से बोर्ड पर बैक्टीरिया फैल जाते है, जिसको दूर करने के लिये आप हाइड्रोजन पैराआक्साइड का प्रयोग कर सकती हैं। इससे बैक्टीरिया और जर्म का नाश होता है।

स्टेरलाइज
हफ्ते में एक बार बोतल, पैन और कटिंग बोर्ड को गरम पानी में स्टेरलाइज करें। किचन स्क्रब, किचन की तौलिया और कपडे़ को कीटाणु रहित बनाएं।

खाना पकाने के बाद स्लेब साफ करें
यह किचन का बहुत ही बेसिक रूल है कि खाना पकाने के बाद किचन का स्लैब साफ करना ना भूलें। अगर स्लेब पर खाने का जरा सा भी दाना गिरा है तो, यह चीटियों और काकरोज को दावत देगा।

खाने को ढंक कर रखें
पैन और कढार्इ को हमेशा ढंक कर रखें, जिससे उस में मच्छर और मक्खी ना गिरे।

पका हुआ खाना ना बचाएं
खाने को ज्यादा देर तक पका कर ना रखें, इससे उसे बार बार गरम करते रहने से उसके खराब होने के चांस ज्यादा बढ जाते हैं।

डस्टबिन के आस पास बेकिंग सोडा का छिड़काव
खराब हो चुके खाने की वजह से किचन का डस्टबिन बहुत बदबू करता है। इसलिये बिन के आस पास बेकिंग सोडा छिड़के जिससे कि वहां पर कीटाणुओं का नाश हो और बदबू पूरे घर में ना फैले।



Click it and Unblock the Notifications
