Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
वेपोरब के इन इस्तेमाल के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप
सिरदर्द, जुकाम, खांसी और नाक, छाती व गले के बंद होने पर हम में से ज्यादातर लोग विक्स वेपोरब का सहारा लेते हैं। पर क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल और भी कई रूपों में किया जा सकता है? अगर नहीं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यकीनन आप विक्स वेपोरब के इन इस्तेमाल के बारे में जानकर चौंक जाएंगे।
दालचीनी के 8 घरेलू उपयोग
वेपोरब फटी एडियों को ठीक कर सकती है, सर्दियों में यह हाथों के लिये मॉइस्चराइजर का काम कर सकती है और तो और यह स्ट्रेच मार्क को भी हटा सकती है।

1. मच्छर को भगाए
अपने कपड़े और त्वचा पर थोड़ा सा विक्स वेपोरब लगाएं। इससे मच्छर आपसे दूर रहेगा।

2. साइनस सिरदर्द
वेपोरब साइनस सिरदर्द का एक अच्छा घरेलू उपचार है। वेपोरब को नाक के नीचे लगाएं और गहरी सांस लें। इसमें पाए जाने वाले मेंथॉल से सिरदर्द से आराम मिलेगा।

3. मुहांसे को कम करे
सुनने में यह थोड़ा अजीब लगता है, पर वेपोरब त्वचा की साफ सफाई में फायदेमंद होता है। दिन में कई बार इसे मुहांसे पर लगाएं। इससे मुहांसे की समस्या दूर हो जाएगी।

4. आंसू निकाले
क्या आपको फोटो शूट और रंगमंच पर प्रस्तुतिकरण के लिए आंसू निकालने की जरूरत है? इसके लिए आप थोड़ा सा वेपोरब आंख के नीचे लगाएं।

5. कीट—पतंगों को भी रखे दूर
अपने गले, घुटने, कोहनी और कान के पीछे विक्स वेपोरब लगाएं। यह कीट पतंगों को आपसे दूर रखेगा। खाने के टेबल से मक्खी को दूर रखने के लिए वेपोरब का बोतल खोलकर रख दें। आपको नहीं लगता कि यह सबसे अच्छा ईको-फ्रेंडली तरीका है?

6. खरोंच को ठीक करे
विक्स वेपोरब में थोड़ा सा नमक मिलाकर ताजा खरोंच पर लगाएं। यह जल्द ही खरोंच को ठीक कर देगा।

7. स्ट्रेच मार्क को हटाए
आप स्ट्रेच मार्क पर विक्स वेपोरब लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपको दो हफ्ते में परिणाम नजर आने लगेगा।

8. स्किन मॉइस्चराइजर
ड्राई स्किन के लिए वेपोरब एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर का काम करता है। अपने ड्राई स्किन पर इसे लगाकर आप इसका लाभ ले सकते हैं।

9. टेनिस एल्बो
क्या आप टेनिस एल्बो से जूझ रहे हैं? वेपोरब के जरिए आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसमें मेंथॉल और कपूर पाया जाता है, जो दर्द को दूर करता है। जब तक की दर्द दूर न हो जाए, इसे लगाना जारी रखें।

10. फटे पैर का उपचार
अपनी एड़ी पर वेपोरब की मोटी परत लगाएं। इसके बाद सूती के मौजे पहन लें। सुबह गर्म पानी से अपने पैर को धो लें। नर्म त्वचा को हटाने के लिए झामक पत्थर का इस्तेमाल करें। अच्छी एड़ी पाने के लिए हर रात वेपोरब लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
