Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले स्थान
रोगाणु बहुत छोटे होते है जिन्हे सामान्यत: आंखों से देखना असंभव है। हमारे आसपास हर जगह बैक्टीरिया होते है, घर में, बाहर, शरीर में आदि। इसीलिए, हमें सफाई पर ध्यान देने को कहा जाता है। घर को साफ करना, नियमित रूप से पोंछा लगाना, धूल साफ करना आदि करना आवश्यक होता है ताकि घर में रोगाणु न पनप सकें और किसी भी प्रकार का कोई संक्रमण न होने पाएं।
घर को साफ करने के लिए हम कई बातों का ध्यान रखते हैं, हर दिन सभी कमरों को अचछी तरह साफ करते हैं, बिस्तर को नियमित रूप से साफ करते है लेकिन फिर भी घर के सबसे गंदे और महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में अधूरी जानकारी रखते है जो सबसे महत्वपूर्ण स्थान होते है और इन्ही जगहों पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनपते हैं। इन सभी स्थानों के बारे में जानना बहुत जरूरी है और इनकी सफाई का ध्यान रखना भी आवश्यक है। आइए जानते हैं कि घर के किन स्थानों में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनपते हैं : -

1) गंदे कपड़े
कई बार हम गंदे कपड़े लाउंड्री बैग में इक्ट्ठे करते रहते है और सोचते है कि साथ में सभी धुल देगें। यह रोगाणुओं को घर में पनपने देने का सबसे अच्छा मौका है। अगर आपको पसीना आता है तो उन कपड़ों को कतई न रखें, फटाफट धुलकर रखें। अन्य कपड़ों को प्रतिदिन धुलते ही रहें। गंदे कपड़ों में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनपते है।

2) टॉयलेट और बाथरूम
घरों में अक्सर देखने को मिलता है कि टॉयलेट और बाथरूम तभी क्लीन किए जाते हैं जब वह गंदे हो जाते है। ऐसा न करें। जैसे हर दिन घर को साफ करना जरूरी होता है, ठीक उसी प्रकार टॉयलेट और बाथरूम को भी साफ करना जरूरी होता है। इससे आपके शरीर को लाभ मिलेगा और आपका शरीर रोगाणु मुक्त रहेगा। टॉयलेट सीट साफ और रोगाणु मुक्त होने पर आपको किसी भी प्रकार का इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहेगा।

3) टूथब्रश
टूथब्रश से हम दांत साफ करते है लेकिन अध्ययन के मुताबिक टूथब्रश अधिकांशत: बहुत गंदे होते है और उनमें सबसे ज्यादा रोगाणु होते हैं। यह रोगाणु आपको बीमार करने के लिए पर्याप्त होते हैं। इसलिए, अपने टूथब्रश को साफ स्थान पर रखें।

4) सफाई करने वाले उपकरण और स्थान
हम पूरे घर को साफ और जर्म फ्री कर देते हैं लेकिन सबसे ज्यादा गंदे सामान सफाई करने वाले उपकरण ही होते हैं। जैसे - टॉयलेट क्लीन वाला ब्रश, बाथरूम क्लीन करने वाला ब्रश, किचेन साफ करने वाला कपड़ा, डस्टर, पोंछा आदि। इन सभी उपकरणों को समय - समय पर क्लीन करने वाले लिक्विड में भिगोकर साफ कर देना चाहिए। इससे घर जर्म फ्री रहेगा।

5) डस्टबीन
घर में जिस स्थान पर कूडा रखने वाला डस्टबीन रखा जाता है, वह सबसे ज्यादा गंदा स्थान होता है। इस स्थान पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनपते है। इस स्थान को नियमित रूप से फिनायल आदि डालकर साफ करना चाहिए। घर में सदैव ढ़क्कन बंद डस्टबीन रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
