Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गैस साफ करने का सबसे आसान तरीका
किचन में घुसते ही मूड तब सबसे ज्यादा खराब होता है जब गैस या स्टोव गंदी हो। गैस पर जमे तेल और खाने का हिस्सा इस कदर जम जाता है कि उसे साफ करना बड़ा ही मुश्किल होता है। जो लोग ऑफिस में काम करते हैं उनके लिये रोज रोज गैस साफ करना समय खपाने जैसा होता है। इसलिये आज हम आपको ऐसे तीन स्टेप बताएंगे जिसकी मदद से आप आराम से अपनी गैस को चमका सकते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।

गैस साफ करने का सबसे आसान तरीका
1. ग्रेटस की सफार्इ: जिस पर आप बर्तन रखती हैं उसे ग्रेट़स कहते हैं। अगर इस पर खाने पकाते वक्त कुछ भी गिर जाए तो वह जम जाता है और इतना कठोर हो जाता है कि आसानी से नहीं छूटता। पर अगर उसे निकाल कर 1/4 कप अमोनिया के घोल में करीबन कुछ घंटो के लिये रख कर छोड दिया जाए और बाद में उसे साफ पानी से धो लिया जाए तो वह चमक जाता है। बाथरूम की जमीन को साफ करने के आसान तरीके
2. स्टोव की सफार्इ: गैस को साफ करने के लिये उस पर बेकिंग सोडा छिडक दें और फिर उस पर गरम पानी का छिडकाव कर दें। फिर 30 मिनट के लिये रूक कर स्क्रब से तेल छुडा लें।
3. बर्नर की सफार्इ: बर्नर निकाल कर सबसे पहले पिन ले कर उसके छेद में घुसी गंदगी को साफ कीजिये। उसमें लगे चिपचिपे पदार्थ को साफ करने के लिये पानी और बेकिंग सोडा का पेस्ट बना कर उस पर लगाइये। फिर हल्के से रगडिये और साफ पानी से धो लीजिये। जब बर्नर सूख जाए तब उसे फिक्स कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
