Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टमाटर के पेस्ट से साफ कीजिये कीमती जेवर और बरतन
घर-घर में खाया जाने वाला टमाटर न केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाने के ही काम आता है बल्कि अब तो इसके पेस्ट से आप अपने कीमती जेवल और किचन में पड़े बरतन भी साफ कर सकती हैं। हम यहां टमैटो सॉस की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि खाने वाले टमाटरों की बात कर रहे हैं। टमाटर को पीस कर सफाई करने के प्रयोग लाइये और देखिये कि आपके बरतन आदि कितने अच्छी तरह से चमक उठते हैं। त्वचा को सुंदर बनाना हो तो लगाइये टमाटर का जूस
जिद्दी दाग को छुड़ाने के लिये आप टमाटर के साथ थोड़ा सा नमक भी प्रयोग कर सकती हैं। टमाटर में एक प्रकार का एसिड मौजूद होता है जो कि ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है।
अगर गहने या बरतन पर गहरा दाग लगा हो तो आप नींबू के रस या फिर सिरके का भी प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि आप टमाटर के पेस्ट से किचन में रखें बरतनों और कीमती गहनों पर लगे दाग को कैसे साफ कर सकती हैं।

कीमती जेवर साफ करे
कीमती जेवर को किसी रसायन से साफ करने की बजाए टमाटर के रस से साफ करें तो अच्छा है। यह बहुत ज्यादा प्रभावी होता है।

चांदी चमकाए
चांदी पर जंग के गहरे दाग लग जाते हैं। टमाटर में पाये जाने वाले एसिड से चांदी में चमक आ जाएगी।

ब्रास में भी आती है चमक
ब्रास के निचले तले पर गहरा काला निशान होता है जो कि टमाटर के रस से साफ करने पर गायब हो जाता है।

जंग के दाग छुड़ाए
जंगे के दाग अगर कपड़े में लग गए हैं तो आप टमाटर का पेस्ट उस पर लगा कर उसे 15 मिनट तक छोड दें। और फिर साफ पानी से धो लें।

तांबे की सफाई
तांबे के बरतन को साफ करने के लिये उसमें टमाटर का पेस्ट और थोड़ा सा नमक डालें। कुछ देर के बाद इस पेस्ट को रगड़ कर उंगलियों से साफ करें।

स्टील की सफाई
स्टील के गिलास में चाय के काले गहरे दाग रह जाते हैं। इन्हें साफ करने के लिये टमाटर का रस सीधे उस पर लगाएं और कुछ घंटों के बाद इसे रगड़ कर साफ कर लें।

सोने की सफाई
सोने के गंहनों को साफ करने के लिये आप टमाटर के रस का प्रयोग कर सकती हैं। इससे उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।



Click it and Unblock the Notifications
