Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किचन में खाना पकाते वक्त कैसे रखें उसे साफ
भारतीय घरों में रसोई घर की साफ-सफाई का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। कई लोग तो अपनी रसोई में भगवान का मंदिर भी बनवाते हैं। किचन अगर साफ नहीं होगा तो आपको तमाम बीमारियां लग सकती हैं। साथ ही अब तो गर्मी का महीना चल रहा है तो ऐसे में सफाई रखना अति आवश्यक हो जाता है। अगर आपका किचन साफ रहेगा तो आपको कोई बीमारी नहीं होगी। खाना पकाने के तुरंत बाद ही रसोई की सफाई कर लेनी चाहिये नहीं तो रात भर में किचन में पड़े हुए जूठे बर्तनो से बदबू आने लगेगी और उसमें बैक्टीरिया जमने लगेगें। आइये जानते हैं कुछ आसान से टिप्स जिसकी मदद से आप अपने किचन को चमकदार और साफ-सुथरा बना सकती हैं।

1. बर्तनों को तुरंत ही साफ करें
प्लेट, गिलास, कटोरे और अन्य बर्तनों को प्रयोग करने के तुरंत बाद ही साफ कर के ठीक उसकी जगह पर लगा देनी चाहिये। नहीं तो बर्तन वैसे ही रखे रहेगें और बर्तनो पर बैक्टीरिया बढते रहेगें। किचेन की तौलिया को साफ रखने के तरीके
2. जमीन की सफाई
किचन की जमीन पर सब्जियों के टुकडे़, किसी पेय पदार्थ का गिर के फैल जाना या फिर धुएं का जम जाना आदि को रोजाना ही क्लीनिंग प्रोडक्ट से साफ किया जाना चाहिये। इससे आपका किचन हमेशा साफ सुथरा बना रहेगा।
3. किचन की अल्मारियों की सफाई
किचन की सामग्रियों को रखने के लिये आप जिस शेल्फ का प्रयोग करती हैं उसे कुछ कुछ दिनों पर साफ करती रहें। साथ ही खाना बनाने की सामग्रियों को भी खाना बनाने से पहले चेक करें कि कहीं उसमें कोई कीड़ा मकौड़ा तो निवास नहीं कर रहा है। किचन गार्डन मे ऐसे उगाएं लहसुन
4. धुलाई
किचन को महीने में एक बार जरुर पूरा धुलना चाहिये। इसके लिये आप सर्फ और अन्य साफाई का सामान इस्तमाल कर सकती हैं। किचन में रखे बर्तन, फर्श, शेल्फ, खिडकियां और खाना बनाने वाली जगह को दुबारा धुलें।



Click it and Unblock the Notifications
