Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
बारिश में घरों को यूं बनाएं 'रेन प्रुफ'
बारिश के दिनों में कपड़ों और जूते के अलावा घर का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। सिलन अाने से फर्नीचर, सोफा के कवर, गहनों, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से लेकर घर की तमाम चीजों के खराब होने का खतरा रहता है।
हालांकि, थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप अपने सामन को खराब होने से बचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में आप अपने घर की अलग-अलग चीजों की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं। मानसून में जूतों की कैसे करें सही देखभाल

कपड़े और अलमारी
बारिश के मौसम में कपड़ों को पूरी तरह से सुखाना एक आम समस्या है, जो ज्यादातर घरों के लोग झेलते हैं। अगर कपड़े अच्छी तरह से नहीं सूखते हैं तो उनसे अजीब तरह की बदबू आती है, जो अगली धुलाई तक नहीं जाती। अपनी अलमारी को नमी मुक्त रखने के लिए उसमें कपूर की गोलियां रखें, जो नमी सोखती हैं। बारिश में आप अपनी अलमारी साफ नहीं रखते हैं तो उसमें फफूंद लग सकता है, जिससे अलमारी से तेज बदबू आने लगती है। दाग-धब्बे हमेशा साफ करते रहें। अलमारी में कपड़े तभी रखें, जब वे अच्छी तरह से सूख जाएं। कपड़ों को समय-समय पर धूप दिखाते रहें।

लकड़ी के फर्नीचर
कीड़े-मकोड़े और दीमक बारिश के दिनों में बड़ी समस्या होते हैं। कपूर की गोलियों, लौंग और नीम की पत्तियों के जरिए आप इन्हें दूर रख सकते हैं। अगर आप इस मौसम में नया फर्नीचर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो फफूंद और दीमक रोधी फर्नीचर ही लें। अगर आप कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो फर्नीचर को प्लास्टिक के कवर से ढक दें, ताकि उनमें नमी न लगे। फर्नीचर को साफ रखना भी बेहद जरूरी है। तापमान में होने वाले बदलावों और नमी से उनकी सुरक्षा करने के लिए आप ग्लिसरीन और मिट्टी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर लकड़ियां पानी से फूल जाती हैं तो एसिटोन का इस्तेमाल करें। यह पानी जल्दी सोख लेता है। लकड़ी की चीजों को पोंछने के लिए सूखे कपड़े का प्रयोग सुनिश्चित करें।

जूते-चप्पल की रैक
समय-समय पर जूते-चप्पलों की अलमारी की सफाई करते रहें। जूते-चप्पल बड़ी मात्रा में नमी सोखते हैं और इन्हैं गीला पहनने पर पैरों में संक्रमण होने का खतरा रहता है। अलमारी में कम पावर का बल्ब लगाएं, ताकि उससे निकलने वाली गर्मी जूते-चप्पलों से नमी सोखती रहे।

पर्दे और कालीन
बारिश के मौसम में कालीन का इस्तेमाल न करें। उन्हें मोड़कर अलमारी में रख दें। हालांकि अगर आपको वाकई कालीन के इस्तेमाल की जरूरत महसूस होती है तो उन्हें सूखा रखने कोशिश करें। कालीन पर चलने से पहले पैर अच्छे से पोंछ लें। अगर आपकी कालीन पर धूल-मिट्टी लग जाए तो उसे ब्रश से अच्छे से झाड़ें और धोएं। परदों को मोड़कर डोरी से बांध दें। गीला होने पर उनसे तेज बदबू आ सकती है। साथ ही यह बीमारियों को भी दावत दे सकता है। पर्दों पर धूल-मिट्टी जम जाती है, इसलिए समय-समय पर उन्हें धुलते रहें। धूप निकलने पर पर्दे, कालीन और रग को बाहर जरूर सुखाएं।

चमड़े के सोफा कवर
सोफे पर अच्छी क्वालिटी के चमड़े के कवर लगवाएं। 15 दिन में एक बार कवर को अच्छी तरह से साफ करें। उन्हें सूखे-मुलायम कपड़े से पोंछें। कवर चमकाने के लिए मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। रूई का एक टुकड़ा लें और मॉश्चराइजर में डुबोकर कवर को अच्छी तरह से पोंछें। चमड़े के कवर में फफूंद न लगे, इसके लिए साल में दो से तीन बार उन्हें डेटॉल और पानी से धोएं

नकद व अन्य कीमती वस्तुएं
नकद और सोने, चांदी व अन्य धातु की वस्तुओं को रूई में लपेटकर साफ पन्नी में रखें। मानसून में चांदी के गहने अक्सर काले पड़ जाते हैं। उनकी चमक बनाए रखने के लिए बटर पेपर का इस्तेमाल करें। बाद में उसे एब्रेसिव लिक्विड से भी साफ कर सकते हैं।

गैजेट्स और घरेलू उपकरण
मोबाइल फोन्स, कैमरा और आई-पॉड को बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक की पन्नी या कवर का इस्तेमाल करें। म्यूजिक सिस्टम, स्पीकर, कंप्यूटर और लैपटॉप को इस्तेमाल के बाद प्लास्टिक से ढक दें। घर को संक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमित रूप से सफाई करते रहें। घड़ों, बाल्टी और कूलर का पानी समय-समय पर बदलते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
