Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सर्दियों में घर को साफ करने के टिप्स
घर को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए उसे साफ - सुथरा रखना सबसे जरूरी होता है। सर्दियों में दिनों में हम सभी अक्सर आलस्य कर जाते है और प्रॉपर तरीके से सफाई नहीं करते हैं, ऐसा करना गलत है। सर्दियों के दिनों में बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं, ऐसे में घर की साफ - सफाई बेहद जरूरी है।
सर्दियों के दिनों में घर की सफाई थोड़ा मुश्किल काम होता है, आधे से ज्यादा समय मौसम में गलन रहती है, कोहरा होता है और पूरे घर के ग्लास की विंडो और दरवाजों पर पानी सा लगा रहता है, जिससे घर में नमी रहती है। लेकिन अगर आप घर को साफ करने में आलस्य दिखाएंगे तो बाद में आपके शरीर को ही मुश्किलें झेलनी पड़ेगी।
गंदी तौलिया को ऐसे करें साफ
सर्दियों के दौरान घर के सभी हिस्सों और स्थानों को ठीक उसी प्रकार साफ करना चाहिए, जैसे आप गर्मियों में करते हैं। सर्दियों के दौरान घर को साफ करने के कुछ टिप्स निम्म प्रकार हैं:

फर्श को साफ रखें
सर्दियों के दिनों में घरों की फर्श, गर्मियों के मुकाबले कम गंदी होती है जिससे लोग पोंछा लगाना कम कर देते हैं। ऐसा कतई न करें। घर की फर्श पर प्रतिदिन फिनायल या लाइजॉल आदि डालकर पोंछा लगाएं। अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो घर की फर्श को साफ रखें और उस पर फिसलन या मॉइश्चर न होने दें।

खिड़कियों को साफ रखें
सर्दियों के दिनों घरों में लगी खिड़कियों को अवश्य साफ करना चाहिए, यह कार्य सबसे महत्वपूर्ण होता है। सर्दियों के दिनों में खिड़कियों पर बाहर से हवा आती है और अंदर हीटर आदि की गर्मी के उनमें संघनन होता है, जिससे खिड़कियों पर लगे शीशे धुंधले पड़ जाते हैं, इन्हे अखबार से पोंछ कर ड्राई कर दें और बाद में साफ कर दें।

फर्नीचर को साफ रखें
सर्दियों के दिनों में घरों के फर्नीचर को साफ रखना चाहिए। सभी फर्नीचर जैसे - सोफा, डाईनिंग आदि को रोज के रोज साफ करें। फर्नीचर के कवर को समय - समय पर धूप दिखाते रहें ताकि उनमें नमी न आने पाएं।

शीशे के दरवाजे साफ रखें
अगर आपके घर में शीशे के दरवाजे या खिड़की लगी हुई हैं तो उन पर हल्का पानी जैसा जम जाता होगा या धुंधलापन आ जाता होगा, इसलिए इन्हे अवश्य साफ करें। अगर इसे साफ नहीं किया जाएगा तो घर में नमी ज्यादा बढ़ जाएगी। कोहरे के दिनों में ऐसा अक्सर होता है।

मिरर साफ रखें
सर्दियों के मौसम में घरों में वॉशबेसिन पर लगे हुए शीशे या ड्रेस पर लगे हुए शीशे धुंधले पड़ जाते है जिन्हे अवश्य साफ करना चाहिए। आप चाहें तो इन पर टेल्कम पाउडर छिड़क भी साफ कर सकते हैं जिससे यह ड्राई हो जाएंगे।

बाथरूम क्लीन करें
सर्दियों के दिनों में अपने बाथरूम को क्लीन रखें। बाथरूम को साफ रखने के लिए नींबू ऑयल का इस्तेमाल सबसे अच्छा रहता है इससे बाथरूम में लगने वाला फंगस आसानी से हटाया जा सकता है।

कॉरपेट साफ करें
सर्दियों में घरों में बिछी होने वाली कारपेट में नमी आ जाती है। इसलिए इसे अवश्य धूप में डालकर सुखा लें। वैक्यूम क्लीनर से भी समय - समय पर साफ कर लेना चाहिए।

वार्डरोब साफ करें
वार्डरोब में रखें कपड़ों को सर्दियां आने से पहले छांट लें कि किन्हे पैक करके रखना है और किन कपड़ों को निकालना है। बाद में वार्डरोब को सेट कर लें। सर्दियों में अपनी वार्डरोब के सभी कपड़ों को समय - समय पर धूप दिखातें रहें। इससे उनमें नमी नहीं आएगी और किसी प्रकार का संक्रमण भी नहीं होगा।

कंबल धुलें
सर्दियों के दिनों में बिस्तर पर इस्तेमाल किए जाने वाले कंबलों को अवश्य धुलें। कम से कम उन कंबलों को धूप में अवश्य सुखाएं ताकि उनकी नमी दूर हो जाएं। इससे आपको किसी भी प्रकार की बीमारी जैसे - एलर्जी या अस्थमा आदि नहीं होगा।

ड्रेप्स और पर्दे साफ रखें
सर्दियों में दिनों में पर्दे और ड्रेप्स अक्सर बदबू मारने लगते है। ऐसे में उन्हे साफ रखें, धुल लें, सुखाएं और घर में रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से सभी बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और घर साफ - सुथरा होने के साथ - साथ परिवार के लोगों के लिए स्वस्थ होगा।



Click it and Unblock the Notifications
