Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बेकिंग सोडा से दूर भगाएं ये 10 दुर्गंध
घर में सकारात्मक माहौल बनाएं रखने के लिए घर में अच्छी सुंगध और खूशबू का बना रहना जरूरी होता है। कई बार आप घर में कितनी भी सफाई कर लें, लेकिन कुछ-कुछ दुगंर्ध आती रहती है। अगर आप ऐसी दुर्गंध को दूर भगाना चाहती हैं तो बेकिंग सोड़ा एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह काफी किफायती भी होता है।
किचन के अलावा बेकिंग सोडे के अन्य उपयोग
आइए जानते हैं कि किस प्रकार की बदबू को भगाने के बेकिंग सोडा कारगर साबित हो सकता है:

1. गंदा टॉयलेट:
घरों में टॉयलेट शीट साफ करने के लिए ब्रश, तेजाब, क्लीनिंग एजेंट आदि का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन एक बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें, बदबू दूर भाग जाएगी।

2.जानवरों का लिट्टर बॉक्स:
घर में जानवर पले होते हैं तो उनके लिट्टर बॉक्स में सफाई करने के बावजूद भी बास आने लगती है। आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें, बेकिंग सोडा लें, उसे बॉक्स में डालें और अच्छे से ब्रश से रगड़ दें।

3. गंदे कूलर और थर्मस बॉटल:
कूलर और पानी की बॉटल के बार-बार इस्तेमाल होने पर उसमें से बदबू आने लगती है। किसी और सामग्री से धोने से बेहतर है बेकिंग सोडा को लें, उससे साफ करें, तो वह साफ भी हो जाएगा और बदबू भी नहीं आएगी।

4. ड्रेन:
ड्रेन गंदा होने पर उसमें बेकिंग सोडा डालकर फ्लश कर दें। बदबू आनी दूर हो जाएगी।

5. वैक्यूम क्लीनर:
गंदगी साफ करने वाली चीज भी कभी गंदी हो सकती है। अगर आपका वैक्यूम क्लीनर गंदा हो जाता है, तो उसमें बेेकिंग सोडा लगाकर हल्के गीले कपड़ें से सावधानीपूर्वक रगड़ दें।

6. बदबूदार जूते:
जूतों से ज्यादा बदबू आने पर एक चम्मच बेकिंग सोडा को तली में फैला दें और धो दें। इससे बदबू नहीं आएगी।

7. गंदा फ्रिज:
अगर आपका फ्रिज बहुत गंदा है तो उसे बेकिंग सोडा से साफ करें, उसमें बदबू भी नहीं आएगी और गंदगी भी साफ हो जाएगी।

8. प्याज की दुर्गंध:
प्याज काटने के बाद हाथों से प्याज की बदबू को दूर करने के लिए भी आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हाथों को कोई नुकसान होता है।

9. सांसों की बदबू:
अगर आप किसी मीटिंग में जा रहे हैं और मुंह से बदबू आ रही है तो बेकिंग सोडा से कुल्ला कर लें। बदबू दूर भाग जाएगी।

10. बगल की दुर्गंध:
आर्मपिट से दुर्गंध आना सामान्य बात है, इसके लिए शर्मिंदा न हों और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल नहाने के पानी में ग्लिसरीन के साथ करें। इससे आपकी बदबू से दूसरों को राहत जरूरी मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
