Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पुराने टूथब्रश से ऐसे करें घर के सामान की सफाई
आपके डेंटिस्ट ने आपसे कहा होगा जब टूथब्रश पुराना हो जाये तो उसे फेंक दें। लेकिन आज हम आपको कहेंगे कि नहीं उसे अपने पास रखें, क्योंकि वह आपके काम आएगा। पुराने टूथ ब्रश के ब्रिसल हार्ड हो जाते हैं जिससे कई सारी चीज़ें आसानी से साफ़ हो जाती हैं।
READ: किचेन में लकड़ी के बर्तन चमकाने के तरीके
जैसे जूते, स्टोव, और आपका हेयरब्रश यह सब टूथ ब्रश से आसानी से साफ़ हो जाता है। ब्रश के ब्रिसल जितने हार्ड होंगे उतनी ही अच्छा सफाई करेंगे। आपके घर की सफाई टूथ ब्रश के साथ और आसान हो जायेगी अगर आप उसके साथ थोड़े डिटर्जन्ट का इस्तेमाल दाग साफ़ करने के लिए करेंगे और खूशबू के लिए नींबू से रस इस्तेमाल कर सकते हैं।

गंदे जूते
सुबह आपको स्कूल जाना है मगर आपके जूते गंदे हैं। तो पुराने टूथब्रश से अपने जूतें साफ़ करें। टूथब्रश को थोड़े डिटर्जेंट के घोल में डुबायें और उससे जूते पर लगी मिट्टी को साफ़ करें।

स्टोव
किचन स्टोव से आस पास खाने पीने की गन्दगी को पुराने टूथब्रश से साफ़ किया जा सकता है टूथ ब्रश को साबुन के घोल में डुबोएं और रगड़ कर साफ़ करें सब आसानी से साफ़ हो जायेगा।

गंदे कपड़े
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद भी अगर उस पर दाग रह जाते हैं तो उसे पुराने टूथ ब्रश से साफ़ करें। ब्रश को दाग पर गोल गोल रगड़ें इससे ज़िद्दी दाग साफ़ हो जायेगा।

कंघी
कंघी में फसे आपके बाल और गन्दगी को टूथ ब्रश से साफ़ किया जा सकता है। तो क्यों ना आप अपने घर की सफाई कंघी और हेयर ब्रश से करें।

कॉफी मेकर
कॉफी मेकर का ढक्कन खोलें फिर उसमें एक चम्मच सिरका और एक चम्मच पानी डालें अब उसे अच्छे से ब्रश से रगड़ें जिससे जमा हुई गन्दगी साफ़ हो जाये।

बाथरूम टाइल्स
अपने बाथ रूम टाइल्स को भी आप टूथ ब्रश से साफ़ कर सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर और नींबू की जरुरत पड़ेगी। अब टाइल्स के बीच में अच्छे से रगड़ें जिससे उसमें फसी गंदगी निकल जाए।

सिंक और बाथरूम आउटलेट
पुराने टूथ ब्रश से सिंक और बाथरूम आउटलेट को भी आसानी से साफ़ किया जा सकता है। ब्रश से रगड़ कर सिंक और फॉसट को साफ़ करें।

डस्टी लैंपशेड्स
पुराने टूथ ब्रश से आप गंदे लैंपशेड्स भी साफ़ कर सकते हैं। टूथ ब्रश को गीला करें और धीरे धीरे साफ़ करें लैंप शेड आसानी से साफ़ हो जायेगा।



Click it and Unblock the Notifications
