Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीवार में पड़ी दरार को छुपाने के आसान टिप्स
दीवार पर किसी भी प्रकार से दरार पड़ सकती है। चाहे वह बारिश का मौसम हो या फिर घर बड़ा पुराना हो, तो दीवार पर दरार पड़ ही जाती है। पर फिकर की बात तो तब आती है जब आपके आलीशान घर में दरार काफी लंबे समय से पड़ी हो और घर में आने वाले महमानों का ध्यान हर वक्त उस पर ही जाता हो। यहां पर कुछ ऐसे आसान से टिप्स बताए गए हैं जो दीवारों में पड़ी दरार को तुरंत छुपाने में सहायक होगें। यह टिप्स तब काम करेंगे जब दीवार की दरार में सीलन नहीं होगी। सीलन लगी दीवार पर ना तो आसानी से पोस्टर चिपकाए जा सकते हैं और ना ही सामने लकड़ी की अल्मारी खड़ी की जा सकती है।
सर्दियों में घर के कमरों को सजाएं इन ब्राइट रंगों से
कैसे छुपाएं दीवार पर लगी दरार को

आइना लगाएं
आप चाहें तो दीवारों की दरारों को खूबसूरत और डिजाइनर आइनों से ढंक सकती हैं। आइने अगर बडे़ हों तो और भी अच्छा है।

किताब की अल्मारी
अगर आपके घर पर किताबों की अल्मारियां हैं तो उसे भी दरारों के सामने ला कर खड़ा किया जा सकता है।

फैमिली फोटो
अगर आपको पास खूब सारी फैमिली फोटो हैं तो उन्हें खूबसूरत फ्रेम्स में फिट करवा कर दीवार पर लगाएं। यह देखने में बहुत ही अच्छी लगेंगी और किसी को कुछ पता भी नहीं चलेगा।
अपना फेवरेट पोस्टर लगाएं
पोस्टर से ये काम काफी आसान हो सकता है। अगर दरार थोड़ा छोटा है तो आप उस जगह पर पोस्टर चिपका सकती हैं।

ब्लाइंड्स
आप चाहें तो बैंबू ब्लाइंड्स ला कर अपने घर को और भी खूबसूरती से सजा सकती हैं। पर एक बात का ख्याल रखें कि वह ब्लाइंड दीवार को सूट करनी चाहिये।
पेन्टिंग लगाएं
अगर आप कई दिनों से पेन्टिंग खरीदने की सोच रही थीं, तो इंतजार ना करें और एक अच्छी सी पेन्टिंग को दरार वाली जगह पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
