Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
घर की सफ़ेद टाइल्स को साफ़ करने के आसान तरीके
चमकती हुई सफ़ेद टाइल्स के साथ सुन्दर सा घर हर किसी का सपना होता है। लेकिन क्या हमने कभी टाइल्स को मेंटेन रखने के बारे में सोचा है? हम सब जानते हैं एक छोटा सा दाग या गन्दगी इन सफ़ेद टाइल्स की शोभा बिगाड़ सकती है। तो क्या करें? क्या सभी के लिए महंगा फ्लोर क्लीनर खरीदना संभव है? शायद नहीं, और यह जरुरी भी नहीं है।
अपने किचन की टाइल्स को आसान तरीके से साफ़ करना एक सपना नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं जो कि इन सफ़ेद टाइल्स को साफ़ करने में कारगर सिद्ध होंगे।

पानी :
पानी आपके फ्लोर पर जमा धूल, खाने के दाग और अन्य दाग हटा देता है। ध्यान रहे कि ये दाग गीली जगह पर ना गिरें नहीं तो इन्हें साफ़ करना कठिन होगा।

ऑक्सीजन ब्लीच :
सफ़ेद टाइल्स और ग्राउट को साफ़ करने के लिए 75 प्रतिशत पानी में 25 प्रतिशत ब्लीच या ऑक्सीजन ब्लीच मिलाकर स्क्रब या ब्रश से साफ़ करें और फिर टाइल्स चमकने लगेंगी जैसे कि नई हों।

सिरका का घोल :
आप एक गैलन गर्म पानी में आधा कप सिरका मिलाकर अपनी टाइल्स के दाग पोंछ सकते हैं।

डिटर्जेंट पाउडर :
पानी में डिटर्जेंट मिलाकर दाग साफ़ करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और टाइल्स चमक सकती हैं।

डिटर्जेंट पाउडर और अमोनिया :
किचन की टाइल्स पर लगे मोम को हटाने के लिए डिटर्जेंट पाउडर और अमोनिया का घोल एक शानदार तरीका है। इसके लिए आप एक कप लॉन्ड्री डिटर्जेंट में आधा कप अमोनिया का घोल मिलाएं और इसमें एक गैलन पानी मिलाएं। इस घोल को दाग वाली जगह पर लगाएं और मोम को कठोर स्क्रब ब्रश से रगड़ें, इससे आपकी सफ़ेद टाइल्स दागरहित हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications