Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
फलों पर बैठने वाली मक्खियों से छुटकारा पाने के आसान तरीके
क्या आप फलों पर बैठने वाली मक्खियों से छुटकारा पाना चाहते हैं? फलों की मीठी खुशबू ना केवल हमें बल्कि यह मक्खियों को भी आकर्षित करती हैं और यह हमारी परेशानी का कारण बनता है।
आप देखेंगे कि मीठे फलों को रखते ही मक्खियों का झुंड इन पर मंडराने लग जाता है। और यदि फल ज्यादा पका हुआ हो तो इन मक्खियों के तो मजे हो जाते हैं।
READ MORE: फ्रिज के बिना कैसे रखें खाने-पीने की चीज़ों को सुरक्षित
लेकिन दुनिया में हर चीज का समाधान है। इन मक्खियों से छुटकारा पाने के अनेक तरीके हैं। आपको आश्चर्य होगा कि आप इतने सरल तरीके से भी इनसे निजात पा सकते हैं। घर में आसानी से उपलब्ध चीजों के इस्तेमाल से आप इन मक्खियों को अपने जाल में फंसा सकते हैं।
मक्खियों से छुटकारा पाने के तरीके

एप्पल साइडर सिरका फनल जाल (सेब के सिरके पर कीप का जाल)
मक्खियों को फ़र्मेंटिंग (खमीर) वाले फलों की खुशबू अच्छी लगती है। एप्पल साइडर सिरका सेवों का खमीर निकालकर बनाया जाता है और इसकी खुशबू मक्खियों को बेहद पसंद है। इसका एक कप गरम करें और इसे बोतल में भर लें और जहां मक्खियाँ ज्यादा हैं वहाँ पर इसे रख दें। इसको गरम करने से फ़र्मेंटिंग प्रोसेस ज्यादा सक्रिय हो जाएगा और यह ज्यादा मक्खियों को आकर्षित करेगा। अब कागज की कीप बनाकर खुले मुह की बोतल पर लगा दें। सिरका की खुशबू के कारण मक्खियाँ इस बोतल में प्रवेश करेंगी लेकिन फिर वापस उड़ नहीं पाएँगी। इसके असर को ज्यादा बढ़ाने के लिए आप सिरके में कुछ फलों के टुकड़े भी मिला सकते हैं।

सड़े फलों का जाल
सड़े और ज्यादा पके फल हमारे काम के नहीं होते हैं लेकिन मक्खियाँ इन्हें पसंद करती हैं। उन्हें नहीं पता कि हम उनको यह दावत उनसे छुटकारा पाने के लिए खिला रहे हैं। एक जार में दो सड़े फलों के टुकड़े रखें इसे प्लास्टिक सीट से ढँक दें और रबर बैंड से बांध दें। अब इस सीट में कुछ छेद कर दें। ये मक्खियों को प्रवेश करने में पर्याप्त रहेंगे। इस खुशबू से मक्खियाँ अंदर तो आ जाएंगी लेकिन बाहर नहीं निकल पाएँगी।

वाइन की बोतल का जाल
यह भी घर पर मक्खियों से छुटकारा पाने का एक प्राकृतिक तरीका है। इन मक्खियों को शराब की पार्टी दो और फिर देखो कैसे आप इनसे छुटकारा पाते हैं। एप्पल साइडर सिरका की तरह ही शराब की ‘खुशबू भी मक्खियों को बेहद पसंद है। एक बोतल में थोड़ी शराब छोड़ दें और इसका ढक्कन खुला रखकर किचन की खिड़की या किसी ऊंचे स्थान पर रख दें। शराब की खुशबू इन मक्खियों को इस बोतल में जाने को मजबूर करेगी। शानदार ड्रिंक का आनंद लेने के लिए आने वाली मक्खियाँ बोतल में ही फंस जाएंगी। यदि आपके पास शराब की बोतल नहीं है तो आप ‘प्लास्टिक सीट से ढँके सड़े फलों वाला तरीका’ अपना सकते हैं। इनके पीछे का आइडिया मक्खियों को जाल में आने का और उन्हें निकलने नहीं देने का है।

एप्पल साइडर सिरका और बर्तन माँजने के साबुन का जाल
एप्पल साइडर सिरका एक शानदार चीज है जिसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। जब आप किसी बर्तन में सिरका रखते हैं तो मक्खियाँ इसके ऊपर मंडराती हैं, इसकी सतह पर बैठती हैं और आसानी से उड़ भी जाती हैं। ऐसा इसलिए है क्यों कि वे हल्की हैं।
सिरके की सतह को तोड़ने के लिए इसमें डिश सोप की कुछ बूंदें डाल दें। अब जब मक्खियाँ इसकी घूंट पीने के लिए इस पर बैठेंगी तो वे इसमें डूब जाएंगी। यह घर पर मक्खियों से निजात पाने का एक आसान तरीका है। ये मक्खियाँ ना केवल परेशान करती हैं बल्कि ये गंदी भी होती हैं। उनका फलों पर बैठना खतरनाक साबित हो सकता है और स्वादिष्ट और रसीले फलों का आनंद लेने के चक्कर में आपकी जान भी जा सकती है। इन तरीकों का इस्तेमाल कर इन मक्खियों से छुटकारा पाएँ और स्वादिष्ट एवं रसीले फलों का आनंद लें।



Click it and Unblock the Notifications
