Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे करें अपने लैपटॉप की सफाई
आज घर में हर किसी के पास खुद का लैपटॉप होना बड़ी ही आम सी बात हो चुकी है। जिस तरह से आप अपने अन्य समानों की सफाई करते हैं, ठीक उसी तरह से लैपटॉप की भी सफाई करना जरुरी होता है। कई लोग लैपटॉप खरीद तो लेते हैं लेकिन उसकी सफाई करने का ध्यान नहीं रहता। इससे न केवल कंम्प्यूटी की बाहरी सतह खराब होती है बल्कि तकनीकी रूप से भी वह काम करना बंद कर देता है। आइये जानते हैं अपने लैपटॉप को किस रूप से साफ किया जा सकता है।

लैपटॉप को साफ करने का तरीका
1. लैपटॉप पर काम करते वक्त कॉफी और चाय से दूर रहें। कोई भी तरल पदार्थ आपके लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकता है।
2. अपने लैपटॉप को साल में एक बार किसी कंप्यूटर प्रोफेशनल से जरुर साफ करवाएं, जिससे अंदर की धूल मिट्टी साफ हो सके।
READ: कम्प्यूटर पर बैठने का सही पॉस्चर
3. सफाई करते समय सबसे पहले लैपटॉप बंद कर लें और सफाई प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी तरह की बाहरी अटैचमेंट्स को अलग कर लें।
4. कीबोर्ड और किनारों की सफाई के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें।
5. लैपटॉप को साफ करने वाले कपड़े में तेल या फिर पानी न लगा हो क्योंकि पीसी में तेल लग जाने पर उसमें और धूल जमेगी।
6. लैपटॉप कीबोर्ड को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए उचित की-बोर्ड कवर का इस्तेमाल करें।
7. सीधे ही लैपटॉप पर क्लीनिंग एजेंट का इस्तेमाल ना करें। कपड़े की मदद से ही साफ करें।
8. बाहरी सफाई करने के बाद पीसी की अंदरूनी सफाई भी जरूरी है, इसके लिए हो सके तो ब्लोवर या फिर सॉफ्ट ब्रश का प्रयोग करें।
9. जब भी लैपटॉप में काम करें अपने हाथों को साफ रखें यानी उसमें तेल या फिर कोई भी ऐसी चीज न लगी हो जो आपके लैपटॉप की बॉडी को खराब कर दे।



Click it and Unblock the Notifications
