Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
फ्रिज के बिना कैसे रखें खाने-पीने की चीज़ों को सुरक्षित
कभी न कभी आपको भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा होगा जब फ्रिज खराब हो गया हो या बिजली की समस्या के कारण फ्रिज ने काम करना बंद कर दिया हो। ऐसा होने पर फ्रिज में रखे हुए सारे खाद्य पदार्थ ख़राब होने लगते हैं तथा उन्हें फेंकना पड़ता है।
फ्रिज आपके खाद्य पदार्थों में पनपने वाले बैक्टीरिया को रोकता है तथा खाद्य पदार्थों को ताज़ा रखता है। क्या आपने कभी कल्पना की है कि जब फ्रिज नहीं होते थे तब खाद्य पदार्थों को कैसे सुरक्षित रखा जाता था?
यदि आप खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के इन उपायों को अपनाएँ तो आप भी अपने खाने को प्राकृतिक तरीके से सुरक्षित रख सकते हैं। ये खाने पीने की चीज़ों को सुरक्षित रखने के पुराने उपाय हैं जिनसे आप आपने खाने को प्राकृतिक तरीके से सुरक्षित रख सकते हैं तथा स्वास्थ्य पर भी इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।
फ्रिज के बिना खाद्य पदार्थों को कैसे सुरक्षित रखें? फ्रिज के बिना खाद्य पदार्थों को प्राकृतिक तरीके से सुरक्षित रखने के तरीकों के बारे में जानें।

चिकन और मटन
यदि आप इन्हें बिना फ्रिज के स्टोर करना चाहते हैं तो इसमें उपस्थित पानी को बाहर निकाल दें ताकि बैक्टीरिया न पनप सकें। इसे कुछ समय के लिए माइक्रोवेव में रखें या इसे तल लें। इसके बाद इसे एक कटोरे में रखकर सूती कपड़े से ढंक दें।

सब्जियां
आप सब्जियों को काटकर और धूप में सुखाकर बैक्टीरिया से इनका बचाव कर सकते हैं। सुखाने से सब्जियों का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है क्योंकि सब्जियों से पानी निकल जाता है तथा सब्ज़ी का स्वाद बढ़ जाता है। इस प्रकार बिना फ्रिज के प्राकृतिक तरीके से खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

दूध
दूध को केवल उबालकर ही सुरक्षित रखा जा सकता है। दूध को उबालें तथा इसमें कुछ शहद (एक चम्मच शहद) मिलायें। उबालने के बाद शहद मिलाकर खाद्य पदार्थों को आसानी से ख़राब होने से बचाया जा सकता है।

बटर और जैम
बाज़ार से खरीदे गए जैम और बटर में रासायनिक प्रिज़र्वेटिव होते हैं जो इन्हें ख़राब होने से बचाते हैं। घर पर बने हुए जैम और बटर ख़राब हो सकते हैं अत: इन्हें ख़राब होने से बचाने के लिए इनकी बोतल को ठंडे पानी में रखें। एक कटोरे में थोडा पानी लें तथा बटर और जैम की बोतल को इसमें डुबाकर रखें।

बिस्किट्स और स्नैक्स
ये ख़राब नहीं होते बल्कि नरम और मुलायम हो जाते हैं। इन्हें नरम होने से बचाने के लिए एयर टाईट प्लास्टिक के डिब्बे में रखें। आप इन्हें पॉलिथिन बैग में भी रख सकती हैं। यह खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने का आसान तरीका है।

अंडे
इन पर बैक्टीरिया का संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है। यदि आप कुछ दिनों में इनका सेवन करना चाहते हैं तो आप दो चीज़ें कर सकते हैं। आप उन्हें ठंडे पानी में डुबाकर रख सकते हैं या आप उन्हें उबालकर और तलकर रख सकते हैं। उबालकर तले हुए अण्डों को कटोरे में रखें तथा पेपर से ढंक दें। आप बाज़ार से आइस पैक खरीद सकते हैं तथा उन्हें पैक पर रख सकते हैं।

सूखे मेवे
नट्स आसानी से ख़राब नहीं होते परन्तु यदि आप नम वातावरण में रहते हैं तो इनमें छोटे छोटे कीड़े लग सकते हैं। इसे रोकने के लिए इन्हें कुछ देर सूरज की रोशनी में रखें ताकि इनके द्वारा अवशोषित किया गया पानी सूख जाए। इसके बाद इन्हें एयर टाईट डिब्बे में रखें। नट्स को कीड़ों से बचाने के लिए इस प्रक्रिया को रोजाना करें।

दही
दही भी आसानी से ख़राब हो जाता है। दही को बैक्टीरिया से बचाने के लिए इसमें दो या तीन चम्मच शहद मिलाएं। यह खाद्य पदार्थों को प्राकृतिक रूप से संरक्षित करने की उत्तम तकनीक है।



Click it and Unblock the Notifications
