Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गैस सिलिंडर प्रयोग करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
घर-घर की रसोई में प्रयोग किया जाने वाला सिलिंडर गैस कहीं खतरा ना बन जाए इसके लिये आपको विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। गैस एजेंसी से जब सिलिंडर आता है तो इसकी एक्सपायरी डेट जरुर देख लेनी चाहिये। वैसे कोई भी गैस एजेंसी एक्सपायर्ड सिलिंडर नहीं देती है। इसके अलावा घर पर भी सिलिंडर प्रयोग करने का विशेष तरीका होता है।
READ: टाइल्स से जंग के दाग निकालने के आसान तरीके
सिलिंडर में लगी पाइप और रेगुलेटर कब पुराना हो जाए, इसकी समीक्षा आपको पल पल करते रहना चाहिये। आइये जानते हैं कि गैस सिलिंडर प्रयोग करते वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरुरी है।

गैस सिलिंडर प्रयोग करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
रखने का सही तरीका
गैस सिलिंडर को हमेशा सीधा रखना चाहिये। इसे ऐसे रखें कि इसके गिरने का डर ना हो। इसे ना तो गिराना चाहिये, ना ही घसीटना चाहिये।
LPG का प्रयोग
किचन में अगर सिलिंडर का प्रयोग कर रहे हैं तो किचन में हवा के आने जाने की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिये। जल्दी आग पकड़ने वाली चीज़े या फिर प्लास्टिक का सामान सिलिंडर से दूर रखना चाहिये। जब सिलिंडर का प्रयोग ना हो तो रेगुलेटर नॉब बंद कर दें।
रख-रखाव
अगर आपके घर पर एक और सिलेंडर रखा हुआ है तो उसको सूखी जगह पर रखें। इसे गरम स्थान पर ना रखें।
ट्यूब्स और रेगुलेटर
सिलिंडर में प्रयोग होने वाले सभी ट्यूब्स और रेगुलेटरों को जांच लेना चाहिये। इनमें कभी कभार लीकेज की समस्या हो सकती है। इनकी जांच पड़ताल समय समय पर होनी चाहिये। अगर आपको लगे कि ट्यूब में दरार आ गई है तो उसे बदल कर नई लगाएं



Click it and Unblock the Notifications
