Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बाथरूम की बदबू हटाने के प्राकृतिक उपाय
बाथरूम को हमेशा साफ रखना चाहिये। गंदे बाथरूम से बदबू आती है। इस प्रकार के स्थान में कीटाणु पनपते हैं, जो कि बीमारी फैलाते हैं। बल्कि इससे बढ़कर बदबूदार बाथरूम असहनीय अहसास देते हैं, इसलिये इसमें न तो आप स्वंय जाना पसन्द करते हैं और न ही अपने अतिथियों को जाने देना चाहते हैं। इसलिये यह जरूरी हो जाता है कि आप बाथरूम की बदबू हटाने के प्राकृतिक उपाय जाने।
अपने बाथरूम को नया लुक देने के नए तरीके
वास्तव में, यह आवश्यक है कि हम बाथरूम को नियमित रूप से साफ करें। हर सप्ताहन्त पर सफाई जरूरी है। बहुत ही तेज रसायन अथवा सफाईकारक का उपयोग स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं होता है, अतः ऐसे कारकों का उपयोग कभी-कभी ही करें। बाथरूम की बदबू हटाने के कई प्राकृतिक उपाय हैं। इन प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप पैसे की बचत के साथ-साथ हानिकारक रासायनिक सफाईकारकों से दूर रहकर स्वस्थ भी रह सकते हैं।
बाथरूम की बदबू हटाने के प्राकृतिक उपाय

सिरके और बेकिंग सोडा का प्रयोग
पहले थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें। ध्यान रहे के अन्दर की ओर ज्याद छिड़कें। फिर सिरके की कुछ बूँदे छिड़कें। इसके बाद एक घण्टे तक टॉयलेट सीट को बन्द करके छोड़ें। बाद में एक बार फ्लश करें। इस प्रक्रिया से कीटाणु समाप्त हो जायेंगे और बदबू भी समाप्त हो जायेगी।

औषधीय तेलों का उपयोग
बदबू को दूर भगाने का एक और उपाय औषधीय तेल हैं। इसकी कुछ बूँदें टॉयलेट सीट की सतह पर छिड़कें। या फिर एक मग पानी में औषधीय तेल की कुछ बूँदे डालकर उस पानी को टॉयलेट सीट और उसके आसपास छिड़कें। 15 मिनट ऐसे ही छोड़ने के बाद फ्लश कर दें।

कुछ पौधे रखें
बाथरूम की बदबू कैसे भगायें। बदबू को मिटाने का एक कारगर उपाय है बाथरूम के अन्दर पौधों का रखना। पौधे हवा को शुद्ध करते हैं। अगर आपका बाथरूम छोटा है तो यह उपाय करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर बड़ा है तो किसी बर्तन के साथ उसमें पौधे रखें। आपका बथरूम अच्छा दिखने के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से महकेगा भी।

सफाई करें
बाथरूम की बदबू को कैसे हटायें। बदबू को भगाने का एक और सामान्य तरीका है कि बाथरूम के ढंग से साफ करें। टॉयलेट सीट को रगड़ कर साफ करने के बाद फ्लश कर दें। टॉयलेट को अच्छी तरह से साफ करें जिससे कि बदबू चली जाये। यह बाथरूम की बदबू हटाने का एक कारगर प्राकृतिक उपाय है।

एक एक्ज़ास्ट फैन लगवायें
बाथरूम से पेशाब की बदबू कैसे मिटायें। इस बात को सुनिश्चित करें कि बाथरूम में पर्याप्त हवा का निकास हो। अगर एक्ज़ास्ट फैन न हो तो अवश्य लगवायें। अन्दर की बदबू पंखे की मदद से बाहर निकल जायेगी। यह बाथरूम की बदबू हटाने का एक कारगर प्राकृतिक उपाय है।



Click it and Unblock the Notifications
