Latest Updates
-
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट
नेचुरल होममेड फ्लोर क्लीनर बनाने की 7 विधियां
अच्छे स्वास्थ्य के लिए घर को साफ़ तथा स्वच्छ रखना बहुत महत्वपूर्ण है। आपके घर में छोटे बच्चे होते हैं जिन्हें ज़मीन पर पडी हुई किसी भी चीज़ को मुंह में डालने की गंदी आदत होती है।
अत: आवश्यक है कि ज़मीन को साफ़ सुथरा रखा जाए। इसके अलावा कई लोग घर पर नंगे पैर रहना पसंद करते हैं। अत: आपको धूल से भरी हुई, गंदी, दाग धब्बों वाली और ऐसी ज़मीन जिस पर खाना फैला हो, पर चलना अच्छा नहीं लगेगा न? इसके लिए आप घर पर बने हुए फ्लोर क्लीनर का उपयोग कर सकते हैं।
यहाँ ज़मीन को साफ़ करने के 7 प्राकृतिक तरीके बताए गए हैं। परन्तु प्रश्न यह उठता है कि घर पर बने हुए फ्लोर क्लीनर का उपयोग क्यों किया जाए? बाज़ार में कई तरह के फ्लोर क्लीनर उपलब्ध हैं।

बेकिंग सोडा
चिकने दागों और खरोंच के निशानों से ज़मीन गंदी दिखती है। इन धब्बों को निकालना आसान काम नहीं है। क्या आपके किचन में बेकिंग सोडा है? इसे चिकने दागों पर छिडकें तथा तथा गीले कपड़े से पोंछ लें। याद रखें कि कपड़ा गर्म पानी में भीगा हुआ हो।

सिरका
प्राकृतिक रूप से ज़मीन को फर्श को साफ़ करने का एक तरीका यह भी है। आधा कप सफ़ेद विनेगर लें तथा इसे एक बाल्टी पानी में मिलाएं। इस घोल को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आप इसमें नीबू का रस भी मिला सकते हैं। इस घोल से फर्श साफ़ करें।

ऑलिव ऑइल
आप सोच रहे होंगे कि तेल आपके फर्श को और अधिक तैलीय बनाएगा। परन्तु पोंछा लगाने के बाद आप स्वयं फर्क महसूस करेंगे। यदि आपका फ्लोर वुडन है तो ओलिव ऑइल और विनेगर के मिश्रण से फर्श साफ़ करें। यह आपके फर्श को नए जैसा चमका देगा तथा लकड़ी की नमी को भी बनाए रखेगा।

बर्तन धोने का साबुन
यह सच है कि यह पूर्ण रूप से होम मेड तरीका नहीं है। परन्तु तेज़ फिनाइल से हलके डिश सोप कभी भी बेहतर होते हैं। इसका एक अन्य लाभ यह है कि यह सभी प्रकार के फर्श को साफ़ करने के काम आता है। लिक्विड डिश सोप, गरम पानी, नीबू का रस तथा विनेगर को मिलकर मिश्रण बनाये तथा इस मिश्रण से फर्श साफ़ करें।

चाय
वुडन फ्लोर के लिए यह तरीका अपनाया जा सकता है। चाय को उबालें तथा उसे ठंडा होने दें। अब एक नरम कपड़ा लें तथा उसे इस चाय में डुबायें। अतिरिक्त चाय को निचोड़ दें। अब फर्श पर जमी हुई गंदगी और धूल को इस कपड़े से पोंछ दें।

स्प्रिट
क्या आप फर्श साफ़ करने के प्राकृतिक तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं? पानी से ज़मीन पोंछने के बाद ज़मीन सूखने पर पानी के दाग रह जाते हैं। एक कप स्प्रिट लें तथा इसे एक बाल्टी गर्म पानी में मिलाएं। इस मिश्रण से पोंछा लगायें और आपको पानी के दाग नहीं दिखेंगे।

राई ब्रेड
यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आप उनको फर्श पर चित्रकला करने से नहीं रोक सकते। इन निशानों को कैसे दूर करें? राई ब्रेड का एक टुकड़ा लें तथा इन निशानों पर रगड़ें। आप देखेंगे कि कितनी आसानी से ये निशान दूर हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications