Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
घर को नया लुक देने जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान
आपका घर ही वह जगह है जहां आप अपने सपनों को बुनते हैं। जरा अब कल्पना कीजिए कि आपके घर की छत, पानी से टपक रही हो और उसमें कई दरारें हो, दीवारों का रंग भद्दा हो।
क्या आपके सपनों का घर ऐसा होगा? नहीं, कभी नहीं। इसीलिए, हर घर को कुछ-कुछ समय के बाद नवीनीकरण की आवश्यकता पड़ती है।
बस आपको इतना अवश्य मालूम होना चाहिए कि कब, घर का नवीनीकरण करवाना चाहिए और कब नहीं। अगर आपके घर में कोई फंक्शन होने वाला है तो घर का रिनोवेशन करवाना बेहद आवश्यक होता है क्योंकि घर में कई लोग आने वाले होते हैं।
लेकिन उससे पहले आपको अपना बजट मोटे तौर पर तैयार कर लेना चाहिए, जिससे आपको जानकारी रहें कि आपको कितना खर्च किस जगह करना है और फिर उसी हिसाब से सामान आदि लाएं। ऐसा करने से बजट गड़बड़ाता नहीं है और घर चमक उठता है। आइए जानते हैं घर के नवीनीकरण से सम्बंधित ऐसी ही कुछ अन्य बातें:

1. सही बजट - अगर आप अपने घर के नवीनीकरण को शुरू करने से पहले बजट तैयार कर लेते हैं और फिर उसी के हिसाब से खर्च करते हैं तो काफी आराम रहता है।

2. सही ठेकेदार से करें बात - घर को सही करवाने के लिए किसी सही ठेकेदार से बातचीत करें और लगभग कितना खर्चा आएगा, यह तय कर लें। झूठे वादे करने वाले लोगों के झांसे में न आएं। जिस व्यक्ति को अनुभव हो, उसी से घर का काम करवाएं।
3. सूची तैयार कर लें - आपको घर में क्या-क्या काम करवाना है, उसकी सूची तैयार कर लें। घर में किसी डिजाइन को बनवाना है और किसी जगह नया कुछ क्रिएट करवाना है तो वह भी पहले ही लिख लें। इससे काम चरणबद्ध तरीके से होता रहेगा।

4. नियमों को जानें - घर में कुछ भी करवाने से पहले उस स्थान के घर सम्बंधित मानकों को ध्यान में रखें। अन्यथा बाद में आपको ही घाटा उठाना पड़ सकता है। इसके लिए, लोकल काउंसलर से बात कर सकते हैं। अगर परमीशन लेने की आवश्यकता पड़े तो वह ले लें।
5. काम पर निगरानी रखें - अपने घर में काम होने के दौरान सामने रहना आवश्यक होता है, क्योंकि आप ही समझ सकते हैं कि कब क्या करना होता है। ऐसे में कहीं कुछ बिगड़ जाएं तो नुकसान आपका ही है।

6. ऋण ले लें - अगर घर का नवीनीकरण बड़े स्तर पर करवाना है तो ऋण लेने के बारे में विचार कर सकते हैं। कई बैंक इसके लिए लोन देती हैं।
इस प्रकार, आपको घर के नवीनीकरण में निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए। घर को कम से कम हर तीसरे साल में ठीक-ठाक करवाते रहें। इससे उसकी चमक बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
