Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
हाथ से बर्तन धुलते समय ध्यान रखें ये बातें
इन दिनों बर्तन धुलना एक ट्रेंड बन गया है, डिशवॉश लिक्विड के विज्ञापनों ने बर्तन धुलने के कामों को एक ग्लोबल इमेज दे दी है। अब लोगों को खुद से घर के बर्तन धुलना कोई गंदा काम नहीं लगता है।
वैसे अब बर्तन धुलना उतना कठिन काम रह नहीं गया है जितना पहले समय में होता था। अगर आप रेगुलर बर्तन धोती हैं या थोड़े समय बाद कहीं सेटल होने वाली हैं, जहां धोना पड़ सकता है, तो कई बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। बर्तनों को धुलने से पहले एक स्क्रबर से साफ कर दें, ताकि सारी जूठन निकल जाएं।
बर्तनों को धुलने के बाद उन्हें ऐसे रखें कि वो सूख सकें, वरना उनमें बदबू आने लगती है। बर्तनों को रैक में पोंछकर ही लगाएं। ऐसी ही कई और बातों को बर्तन धुलते समय ध्यान में रखना चाहिए, जो कि निम्न प्रकार हैं:

बर्तन एक जगह इक्ट्ठा कर लें- बर्तनें को धुलने से पहले एक जगह इक्टट्ठा कर लें। बार-बार भागे नहीं। बाकी सारी सामग्री जैसे- साबुन, स्क्रबर और तौलिया को भी रख लें।
नाज़ुक बर्तन पहले धुलें- भारी या बड़े बर्तनों को धुलने से पहले हल्के या क्रॉकरी वाले बर्तन पहले धुलें। वरना उनके टूटने का डर बना रहता है। चम्मचें, कांटे और छुरियां भी पहले धुल लें।

चिकने बर्तन भिगो दें- बर्तनों को धुलने से पहले चिपकने बर्तनों को एक जगह रख कर उनमें गर्म पानी और साबुन डाल दें, ताकि उनकी चिकनाई छूट जाएं और उन्हें धुलने में ज्यादा मशक्कत न करनी पड़े।
बर्तन धुलना- बर्तनों को मांजने के बाद उन्हें छोटे से लेकर बड़े के क्रम में धुलना शुरू करें। इससे पानी की खपत कम होगी और वो अच्छे से साफ भी हो जाएंगे।

बर्तनों को सुखाना- बर्तनों को धुलने के बाद एक साथ घुसाकर न रखें बल्कि डलिया आदि में अलग-अलग रखें। बाद में उन्हें तौलिया से पोंछकर सूखने रख दें। अगर बर्तन अच्छी तरह नहीं सूखते हैं तो पेट में संक्रमण होने की संभावना रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
