Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
संडे को निपटा दें ये कुछ जरूरी काम
संडे मस्ती भरा दिन होता है। इस दिन आपको कोई बोझ लगने वाला काम नहीं करना होता, आप अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। लेकिन अगर आपको पूरा एक दिन मिलता है तो क्यों न उसका सदुपयोग कर लिया जाएं।
जैसे- संडे को आप घर पर ही पॉर्लर प्रोग्राम चला सकती हैं और सारी ब्यूटी वाले काम कर सकती हैं। बालों में कलर लगाना, पैडीक्योर करना आदि। इससे आपको रिलैक्स भी रहेगा और आपका काम भी निपट जाएगा।
कई ऐसे काम भी होते हैं जो काफी दिनों से पेंडिंग होते हैं जिन्हें समय न मिलने की वजह से लटकाये रखना पड़ता है उन्हें भी किया जा सकता है। आप पूरे परिवार को उसमें लगा सकते हैं और उनकी मदद से चुटकियों में ये सारे काम निपटा सकते हैं।
ये काम आपको आम दिनों में काफी सहायता पहुँचाते हैं और आपका संडे भी खराब नहीं होता है। आइए जानते हैं संडे को क्या यूजफूल काम करने चाहिए:

1. फ्रिज की सफाई:
संडे के दिन फ्रिज को पूरा साफ करें। फ्रीजर से लेकर कंडी तक को अच्छे से साफ करें। गंदे पानी को निकाल दें और साफ कपड़े से पोंछ दें। इससे फ्रिज में खाने के सामान को रखने में हाईजीन बनी रहेगी। वैसे भी फ्रिज का ऑलटाइम साफ रहना बेहद जरूरी होता है।

2. टॉयलेट सीट की सफाई:
टॉयलेट सीट को हर संडे साफ करना बेहद जरूरी होता है वरना संक्रमण होने का डर रहता है। अच्छी क्लीनिंग एजेंट डालकर उसे साफ कर दें। इससे आपको भी फ्रेश होने जाने में अच्छा लगेगा।

3. स्टडी टेबल की सफाई:
स्टडी टेबल में सबसे ज्यादा कचरा होता है। बेकार की पर्ची, पेपर आदि को फेंक दें। सही सामान ही रखें। अखबार या पेपर को बदल दें। गीले कपड़े से पोंछ दें और डस्ट हटा दें।

4. वॉर्डरोब की सफाई:
कपडों की अलमारी को संडे को लगाना बेस्ट ऑप्शन होता है। हर कैटेगरी के कपडे को अलग हिसाब से रखें। इससे आपको रेगुलर दिनों में ढूंढनें में दिक्कत नहीं होगी।

5. माइक्रोवेब साफ करना:
एक माईक्रोवेब कटोरे में सिरका और पानी लें और उच्च तापमान पर माईकक्रोवेब में ही गर्म करें और फिर उसे खोलें, अंदर भाप भर जाती है उसे पोंछ लें और पूरे माईक्रोवेब को साफ से पोंछ दें। इससे पूरी तरह साफ हो जाएगा और बदबू भी भाग जाएगी।

6. बुकशेल्फ की सफाई:
संडे के दिन बुकशेल्फ को सही से लगा सकते हैं। बेकार की किताबों को निकालकर किसी और दे सकते हैं। रद्दी को अलग करके उसे बेच सकते हैं। इससे आपको अगली बार किताब पढ़ने के लिए ढूंढने में दिक्कत नहीं होगी।

7. पंखों की सफाई:
घर के पंखों को सफाई की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है क्योंकि वही सबसे ज्यादा गंदे होते हैं। संडे के दिन सभी लोग घर में होते हैं तो स्टूल पर चढ़कर सफाई करने में कोई दिक्कत भी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
