Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अपनी जींस को हर वक्त नया बनाए रखने के लिये अपनाएं ये तरीके
एक बाल्टी लें तथा उसे पानी से भर लें। इस बाल्टी में 2-3 चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं और जींस को इसमें भिगो दें। अब इसे हाथ से धोएं और 60 मिनिट बाद निचोड़ लें। इससे जींस फ्रेश (नई) रहती है।
जींस आज एक ऐसा कपडा है जो सबके लिए आवश्यक है और हर एक की अलमारी में यह पाया जाता है। आप ठाट बाट से रहें या न रहें जींस एक ऐसा परिधान है जिसे आप दिन भर पहने रहना अवश्य पसंद करेंगे।
जींस आपके व्यक्तित्व में निखार लाती है परन्तु यदि आपकी जींस गंदी है या उसमें से बदबू आ रही है और उसमें झुर्रियां भी हैं तो यह बहुत गंदी दिखती है।

फेडेड जींस फैशन में है परन्तु गलत जगह पर जींस का कलर फेड होने से जींस पर धब्बे दिखते हैं और कपडा पुराना दिखता है। यदि आपको जींस पसंद है तो यहाँ हम आपको जींस को नया बनाये रखने के कुछ तरीके बता रहे हैं।

1. हैंड वॉश तकनीक
जहाँ तक संभव हो जींस को हाथों से धोएं क्योंकि ऐसा करने से कपडा सिकुड़ता नहीं है। जींस को हाथों से ही धोना चाहिए। इससे जींस पर तनाव नहीं पड़ता। जींस जितनी रफ दिखती है उतनी होती नहीं अत: आपको इसकी उचित देखभाल करनी चाहिए।
एक बाल्टी लें तथा उसे पानी से भर लें। इस बाल्टी में 2-3 चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं और जींस को इसमें भिगो दें। अब इसे हाथ से धोएं और 60 मिनिट बाद निचोड़ लें। इससे जींस फ्रेश (नई) रहती है।

2. जींस को फ्रीज़र में रखें
आपने जींस को फ्रीज़र में रखने के बारे में सुना होगा। इससे जींस से आने वाली बदबू दूर हो जाती है और जींस में उपस्थित बैक्टीरिया और हानिकारक पदार्थ नष्ट हो जाते हैं। जींस लें तथा इसकी अच्छी सी तह बनायें। अब इसे एक प्लास्टिक बैग में रखें और चरों तरफ से सील कर दें। जींस को बहुत अधिक तापमान पर रखने की प्रक्रिया को जींस को स्टरलाईजिंग करना कहते हैं क्योंकि इससे जींस में उपस्थित बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और जींस पूरे दिन फ्रेश रहती है। इससे उस बदबू से भी छुटकारा मिलता है जो अक्सर जींस को बिना धोये पहनने के कारण आती है।

3. टैग चेक करें
आपकी जींस पर लगा हुआ टैग इसके रख रखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जींस में लगा हुआ टैग आपको बताता है कि आपकी जींस में में किस कपडे का उपयोग किया गया है और इसे किस किस प्रकार धोना चाहिए। यदि यह प्री वॉश/ प्री डिस्ट्रेस्ड है तो इसका अर्थ यह है कि जींस का पहले भी उपयोग किया जा चुका है और इसे पहले धोया जा चुका है। ऐसी स्थिति में जींस को ठंडे पानी में रखें ताकि यह सिकुड़े नहीं। यदि आपकी जींस पर कच्चा, सूखा या सिंगल वॉश लेबल लगा हुआ है तो इसका अर्थ है कि जींस को अभी तक धोया नहीं गया है और इसका रंग अभी पूरी तरह सेट नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में जींस पर लगे हुए दिशा निर्देशों का पालन करें।

यदि आपकी जींस पर सन्फोरिज्ड टैग लगा हुआ है तो इसका अर्थ है आपकी जींस इस प्रकार बनी हुई है कि यह सिकुड़ेगी नहीं। अधिकाँश जींस में सन्फोरिज्ड टैग लगा हुआ होता है जिनमें कपडा बहुत कम सिकुड़ता है। अनसन्फोरिज्ड टैग/श्रिंक टू फिट का अर्थ है कि जींस बताये गए साइज़ से कुछ इंच बड़ी है जो धोने के बाद सिकुड़ जायेगी। ऐसी स्थिति में जींस को गर्म पानी में भिगोयें इससे जींस सिकुड़ेगी। एक बार जब यह बताये हुए साइज़ की हो जाती है तो आप इसका उपयोग प्रतिदिन कर सकते हैं।

4. ड्राई क्लीन
आपको जींस को हमेशा ड्राई क्लीन करना चाहिए क्योंकि जींस से धूल, कीटाणु और दाग निकालने का यह उत्तम तरीका है। जींस के किनारों पर जमने वाला तेल ड्राई क्लीन से आसानी से निकल जाता है। ड्राई क्लीन एक महंगा विकल्प है परन्तु महीने में एक बार इसे किया जा सकता है। इससे जींस अच्छी रहती है और हमेशा नई दिखती है।
5. गर्मी से बचाएं
एक महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपनी जींस को गर्मी से बचाएं क्योंकि इससे कपडे पर प्रभाव पड़ता है। आपको जींस को हवा में सुखाना चाहिए और उसे सीधे सूरज की रोशनी में नहीं रखना चाहिए। जींस को हवा में सुखाने में दो दिन तक का समय लग सकता है अत: आपको उसके अनुसार प्लान बनाना चाहिए। आप फेब्रिक सॉफ्टनर्स का उपयोग भी कर सकते हैं जो आपके डेनिम को सॉफ्ट बनाता है तथा उसे लम्बे समय तक फ्रेश रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
