Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या आप नमक के इन 12 आश्चर्यजनक प्रयोगों के बारे में जानते हैं?
नमक को हम अपने आप से अलग नहीं कर सकते हैं। आप अपना मनपसंद खाना भी नहीं खाना चाहेंगे अगर उसमें नमक ना हो। नमक बहुत महंगा भी नहीं होता है और हमारा साथ यह सदियों से देता आ रहा है। इसका काम मुख्यतः खाने में स्वाद लाना है और खाने को खराब होने से बचाना है।
क्या आपको पता है कि नमक का इस्तमाल कई रोज़मर्रा के केमिकलउत्पाद की जगह किया जा सकता है? क्या आपको पता है कि इससे आपकी ख़ूबसूरती भी निखर सकती है?
क्या आपने कभी नमक का इस्तमाल सफाई के लिए किया है? अगर नहीं, तो आगे पढ़िए और जानिये कि नमक को आप और कैसे इस्तमाल में ला सकते हैं। स्वाद और खाने को खराब होने से बचाने के अलावा, नमक का इस्तमाल और भी कई तरीके से हो सकता है और यह हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी में काफी मददगार साबित होता है।
नमक की इन खूबियों को जानकार आपको आश्चर्य होगा और आपने नमक को ऐसे इस्तमाल करने के बारे में शायद कभी सोचा नहीं होगा। चलिए नमक को इस्तमाल करने के बारे में जानें जो आपकी जिंदगी आसान बना देगी।

प्याज की महक गायब:
जब आप प्याज या लहसुन काटते हैं तो उसकी महक जल्दी से जाती नहीं। इसका एक आसान उपाय है। अपने हाथ को गीला करें, उसपर नमक को रगड़ें और उसके बाद हाथ धो लें।

कील मुहांसों का उपाय:
नमक पानी को कील मुहांसों पर लगायें। नमक मुहांसों को जल्दी ख़त्म करेगा। छोटे घाव का इलाज तो नमक से ऐसे ही हो जाता है।

जूते के गंध से निजात पाएं:
जूते की गंध कई बार शर्मशार कर देती है। अपने जूते में नमक भरी थैली रखें या जूते में थोड़ा नमक छिड़क दें। दो घंटे के अन्दर ही आपको यह देखकर आश्चर्य होगा कि गंध गायब हो चुकी है।

घर पर बने पेंट का इस्तमाल करें:
एक कप आंटे को एक कप नमक और पानी में मिलाएं। इसमें खाने वाले रंग की कुछ बूँदें मिलाएं। आपका घर पर बना पेंट तैयार है।

कटे फल ताज़ा बनाए रखें:
नमक का सबसे सही इस्तमाल कटे फल को ताज़ा बनाए रखने में है। कटे फल के ऊपर थोड़ा नमक छिड़कें ताकि वह ताज़ा बने रहें।

प्राकृतिक रूम फ्रेशनर:
आधा कप नमक लें और उसमें गुलाब की पंखुडियां या 30 ड्राप तेल डालें। इसे और प्राकृतिक बनाने के लिए, इस मिश्रण को आधे छिले संतरे पर रखें।

चमकदार सिंक:
अपने सिंक को चमकदार बनाने के लिए महंगे क्लीनर का इस्तमाल करने की ज़रुरत नहीं है। निम्बू के रस और नमक को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इससे सिंक को साफ करें। यह नमक का सबसे ज़रूरी इस्तमाल है।

अग्निशामक का काम करता है:
हाँ, नमक का इस्तमाल खाना बनाते समय, जब आप चिकनाई वाला खाना बना रहे हों तो अग्निशामक की तरह होता है। चिकनाई वाला खाना बनाते समय अगर आग भड़क उठे तो उसपर नमक डाल दें।

आयरन बॉक्स को साफ करें:
अपने पुराने आयरन बॉक्स को हटाने से पहले ज़रा सोच लें। आपको थोड़ा नमक एक ब्राउन पेपर या लकड़ी की सतह पर छिड़कना है और उसके ऊपर गर्म आयरन चलाना है।

चमकदार तांबे का सामान:
आपकी तांबे की वस्तुएं चमकदार लगें इसके लिए उसपर नमक, विनेगर और आंटे के मिश्रण को रगड़ें। यह नमक का सबसे सहीं उपयोग है।

मछर के डंक से राहत:
अपनी ऊँगली पर पानी लगाकर उसे थोड़ा गीला कर लें। अब इसपर नमक लगा लें और जहाँ पर मछर ने काटा है उस जगह पर लगायें। आपको जल्द राहत मिलेगी।

मोमबत्ती को पिघलने से रोकें:
अपने कैंडल लाइट डिनर को न पिघलने वाले कैंडल का इस्तमाल कर और सही बनाएं। इसके लिए कैंडल को नमक के गाढ़े घोल में कई घंटों तक रहने दें। इस्तमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह सुखा लें।



Click it and Unblock the Notifications
