Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अपने लेदर बैग्स की देखभाल कैसे करें?
लेदर बैग्स पर खर्चा करना आसान है,लेकिन उनकी लंबे समय तक सही देखभाल करना मायने रखता है।
लेदर बैग्स पर खर्चा करना आसान है, लेकिन उनकी लंबे समय तक सही देखभाल करना मायने रखता है। एक अच्छी प्रोटेक्शन क्रीम और अपने मेकअप और लोशन के लिए अलग-अलग पाउच रखना, ये कुछ आदतें हैं जो आपके चमड़े के बैग की उम्र बढ़ा सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी खास टिप्स जिससे आप अपने लेदर बैग की उम्र बढा सकते हैं।
* देखभाल: आपके लेदर बैग की देखभाल आपको पहले दिन से ही करनी चाहिए- एक अच्छी प्रोटेक्शन क्रीम को या ट्रीटमेंट को 2 या 3 महीने में एक बार ज़रूर काम में लेना चाहिए। इससे धुंधलापन, ग्रीस जाना और बाद में होने वाली अन्य परेशानियाँ नहीं होती हैं।

* अपने लेदर बैग्स को उनके डस्ट बैग या कॉटन पिलो केस में आगे की ओर रखें। ध्यान रहे कि आप इन्हें प्लास्टिक या विनाइल में स्टोर ना करें, क्यों कि इससे अंदर नमी आ जाती है।
अपने बैग में कुछ रखें जिससे उसकी शेप सही बनी रहे- स्कार्फ, स्वेटर, या एसिड फ्री टिश्यू पेपर या एक हैंड बैग।

* दाग हटाने के लिए बेबी वाइप्स, सिरका आदि का इस्तेमाल सही नहीं है। ऐसे अधिकतर पदार्थों में केमिकल तत्व होते हैं और इनसे रंग खराब हो सकते हैं, लेदर सूख सकता है, ग्रीस बन सकती है और कई तरह की परेशानियाँ हो सकती हैं।
स्याही के दाग हों तो बैग को किसी प्रोफेशनल के पास ले जाएँ, लेकिन यह संभव नहीं हो तो इंक रिमुवल प्रोडक्टस को काम में लें, और बताए गए निर्देशों का पालन करें। इसके बाद में जगह का ध्यान रखें और सही तरह सूखने दें।

* अपने कॉस्मेटिक्स को हमेशा पाउच में रखें ताकि किसी भी तरह का तरह पदार्थ ना फैले। साथ ही पैन को भी पाउच में रखें।
* नियमित देखभाल: यदि आपके हैंड क्रीम लगी हुई है तो ग्रीस के दाग ना लगे इसके लिए अपने बैग को अपने से दूर रखें। यदि आपके किसी भी तरह की ग्रीस का दाग लग गया है तो इसे बिना पानी के हटाएँ।
* अधिकतर लेबल्स में इन-हाउस लेदर केयर रेंज होती है, इसलिए खरीदने से पहले इसका पता ज़रूर करें। कुछ बैग्स में कीमती धातु होती है, इसलिए स्टोर वाले से जानें कि उस एसेसरीज़ को अलग से कैसे साफ करें।

* बारिश या सर्दी के समय के बाद बैग को सूरज के धूप में रख दें ताकि वो सूखे और उसके हवा लगे।
* चमड़ा पर्मेबल (पारगम्य) होता है और यह पूरा वाटरप्रूफ नहीं होता है; एक्सपर्ट कहते हैं कि बीजवेक्स के कोट को लगाने से लेदर बैग की वास्तविक चमक कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
