Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
घरेलू सफाई में इन तरीकों से टोमैटो कैचअप को करें यूज
जंक के फूड के स्वाद को दोगुना करने वाला टोमैटो कैचअप लगभग हर जंक फूड के साथ खाया जाता है। टोमैटो कैचअप पैकेट में भी आता है इसलिए लोग इसे बाहर भी आराम से लेकर जा सकते है, ये तो हुई इसके स्वाद की बात पर क्या आप जानते है कि टोमैटो कैचअप सफाई का मास्टर भी है ? टमाटर नैचुरली पूरी तरह से अम्लीय होता है। इसमें उपस्थित सिरका भी इसकी उपस्थिति का एक कारण है सफाई करने के लिए ये एक अच्छा साधन है। बाजारू प्रोडक्ट के इस्तेमाल से चीजें खराब भी हो सकती है सफाई करने के मंहगे प्रोडक्ट से बेहतर और पूरी तरह से नैचुरल टोमैटो कैचअप का प्रयोग करें । इसे हम अपने घर के ही बगीचे में भी उगा सकते है ।

कॉपर
कॉपर से बनी हुई चीजें काफी सजावट वाली होती है और ज्यादा मेंटेनेंस भी मांगती है । कॉपर के बर्तन में बना खाना हेल्थ के लिए अच्छा होता है पर इसकी सफाई करना उतना है कठिन है ।
खाना बनाते समय जले हुए बर्तन पर 20 मिनट के लिए कैचअप डालकर रख दे और गर्म पानी से सूती कपड़े के साथ इसकी सफाई करें । जिद्दी दागों को साफ करने के लिए इसके साथ नमक का भी प्रयोग कर सकते है। इससे तांबे के गहने भी साफ किए जा सकते हैं ।

ब्रास
ब्रास का प्रयोग फर्नीचर के साथ किया जाता है जैसे दरवाजों पर लगे हैंडल्स, खाने के बर्तन पर लगे हैडल्स, घरों में सजावट के लिए रखे गए दीपक और मूर्तियों भी लगाया जाता है । समय के साथ ब्रास गंदा हो जाता है और इसमें मिट्टी की एक परत जम जाती है । इन सभी चीजों को साफ करने के लिए आप टोमैटो कैचअप का प्रयोग करें जबकी छोटी वस्तुओं को बाउल में डालकर साफ करें और पानी से अच्छी तरह धोने के बाद इसको कपड़े से साफ करें।

सिल्वर
हवा के संपर्क में आने से सिल्वर जल्दी गंदी हो जाती है और किसी हार्ड विनेगर से सफाई करना आपके सिल्वर प्रोडक्ट की चमक छीन सकता है इसलिए इसे टोमैटो कैचअप से साफ करें और 5 मिनट के बाद इसे हल्के हांथों से किसी नर्म कपड़े से पोंछे । इसके आसपास की सफाई के लिए इसे किसी गर्म पानी के बर्तन में डुबा दे और टूथब्रश ले धीरे-धीरे सफाई करें।

जला हुआ खाना साफ करें
बर्तन से जला हुआ खाना साफ करने के लिए टोमैटो कैचअप को पैन में डाले और इसे उबाल ले अगर ये ज्यादा चिपचिपा होने लगे तो इसमें और पानी मिला सकते हैं। अगर आपको तुरंत बर्तन नहीं धोना है तो आप टोमैटो कैचअप डालकर बर्तन को रख दें सुबह बर्तन आसानी से साफ हो जाएगा।

चमकाएं अपनी कार
अपनी कार को भला कौन नहीं चमकाना चाहेगा। कार साफ करते समय इसे पहले साबुन से अच्छी तरह धो लें फिर टोमैटो कैचअप के साथ एक कपड़े से धीरे-धीरे पॉलिस करने के बाद इसे सादे पानी से धो ले।

जंग
यदि आपके पसंदीदा फर्नीचर में जंग लग गई और वो भद्दा दिखने लगा है तो घबराइये मत, टोमैटो कैचअप से आप इसकी सफाई कर सकते है। जंग लगी जगह में टोमैटो कैचअप लगाए और कुछ समय के लिए छोड़ दे फिर जंग लगी जगह में रगड़े यदि दाग जिद्दी है तो आप इसमें सोडा और डाले और स्प्रे डालकर इसे साफ करें।

बगीचे के टूल्स को करें रिन्यू
बगीचे में इस्तेमाल किए जाने वाले टूल्स पानी और मिट्टी के संपर्क में आने से जल्द ही भद्दे दिखने लगते है इसको साफ करने के लिए इसमें टोमैटो कैचअप डाले और रात भर कि लिए छोड़ दे। सुबह इसे पानी से अच्छी तरह धो ले आपके टूल्स रिन्यू हो जाएगें।

पालतू कुत्तों कि शरीर से बदबू निकालें
आपके पालतू कुत्ते के घर से बाहर निकलने पर दूसरे जानवरों के संपर्क में आने और उनका खाना खाने से आपके पालतू कुत्ते के शरीर से बदबू आ सकती है इस बदबू को हटानो के लिए आप 15 से 20 मिनट तक कुत्ते के शरीर पर टोमैटो कैचअप अप्लाई करें और फिर शैंपू से इसे धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
