Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
घर पर ही इन आसान तरीकों से मैट्रेस को करें साफ़

घर की साफ़ सफ़ाई करते वक़्त हम किचन से लेकर बेडरूम तक सभी चीज़े कवर करते हैं लेकिन इस दौरान सबसे अहम चीज़ की सफ़ाई को हम नज़रअंदाज़ कर देते हैं और वो है हमारे कमरे के मैट्रेस। मैट्रेस की सफाई करना वाकई में बहुत मुश्किल काम है। आमतौर पर आप हर हफ्ते चादर धोती होंगी लेकिन आप कभी मैट्रेस की सफाई के बारे में नहीं सोचा पाती होंगी। हालांकि, इसे ज्यादा नहीं लेकिन 6 महीने में एक बार तो साफ़ करने की जरूरत होती ही है।

इन दिनों मिलने वाले मैट्रेस को आप हर 6 महीने में पलटकर बिछा नहीं सकते क्योंकि अब अधिकतर मैट्रेस के टॉप और बैक अलग होते हैं लेकिन आज हम आपको मैट्रेस को आसानी से साफ करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। इन आसान तरीकों को अपनाकर आप साफ़ मैट्रेस पर चैन की नींद ले सकती हैं।

शीट्स को करें साफ
आप एक या दो सप्ताह में एक बार तो चादर बदलती ही होंगी, बस यही मैट्रेस साफ़ करने का सबसे पहला स्टेप है। अगर आप चाहती हैं कि आपका मैट्रेस क्लीन रहे तो उस पर बिछी हुई चादर का भी साफ साफ़ बेहद जरूरी है। चादर और तकियों के कवर की धुलाई का दिन नोट करके रखें। वॉशिंग मशीन में हॉट वॉटर यानि गर्म पानी की सैटिंग कर इन्हें धोएं।

मैट्रेस को वैक्यूशम से करें साफ
चादर हटाने के बाद मैट्रेस पर मौजूद धूल-मिट्टी को साफ़ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर का प्रयोग करें। ये आपके काम को आसान बना देगा। इसकी मदद से कोनों को भी जरूर साफ़ करें।

दाग-धब्बे करें चैक
मैट्रेस को वैक्यूम क्लीनर से साफ़ करने के बाद अगले स्टेप में आपको देखना है कि कहीं मैट्रेस पर कोई दाग या धब्बा तो नहीं लगा है। किसी भी तरह के फ्लूइड के दाग को हटाने के लिए आप एंजाइम युक्त ओडर रिमूवर या क्लीकनर का प्रयोग कर सकते हैं।

मैट्रेस के पुराने स्मेल को करें ख़त्म
इसके लिए आप बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैट्रेस पर इसे छिड़कने से घबराएं नहीं। मैट्रेस पर बेकिंग सोड़ा डालकर इसे 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इस दौरान अपने घर के पालतू जानवरों को दूर रखें। इसके संपर्क में आने से उन्हें परेशानी हो सकती है। हो सके तो मैट्रेस को धूप में रख दें ताकि इसकी सैनिटाइजिंग पॉवर बढ़ सके।

दोबारा वैक्यूम क्लीनर की मदद लें
बेकिंग सोड़ा का स्टेप पूरा करने के बाद आपको मैट्रेस को दोबारा वैक्यूम क्लीनर से साफ करें। मैट्रेस पर जो भी बेकिंग सोड़ा बचा है वो वैक्यूम क्लीनर से साफ हो जाएगा। मैट्रेस को नमी से बचाने के लिए आप उसे ढक कर रखें।
इन आसान से तरीकों की मदद से आप आराम से बिना किसी झंझट के मैट्रेस को घर पर साफ कर सकते हैं और सेहतमंद नींद की गारंटी पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
