Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Holi 2018 : ब्रांडेड कपड़ों में लग गया होली का रंग! टेंशन नॉट इन घरेलू तरीकों से हटाएं..
अगर होली में रंग नहीं तो कुछ भी नहीं हैं, बिना रंगों का कैसा त्योहार? होली के पर्व पर रंग न लगे तो त्यौहार का मजा नहीं आता, लेकिन कई बार यह रंग आपके लिए समस्या का कारण बन जाते है। रंग होली का मजा दोगुना कर देते हैं, लेकिन होली के बाद कपड़ों से होली का रंग उतारना भी एक बड़ी चुनौती बन जाता हैं। खासकर अगर गलती से रंग नए और सफेद रंग के कपड़ों पर गिर जाए तो। होली खेलते समय कोई भी रंगों के दुष्प्रभावों के बारे में नहीं सोचता।

जिसका जहां मन करता है, जैसे मन करता है वहीं रंग लगा देता, लेकिन ये रंग जब महंगे और ब्रांडेड कपड़े में गिरता है तो मजा दोगुना की जगह मंहगा पड़ जाता हैं। अगर इस होली में अगर आपके साथ कुछ ऐसा हो जाए कि आपको कपड़ों से रंगों को छुड़ाने में दिक्कत आ रही है तो ज्यादा परेशान न हों यहां हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनसे आप आराम से होली के रंग को छुड़ाकर रंग में भंग नहीं पड़ने देंगी।

टूथपेस्ट
अगर किसी कपडे पर रंग लग गया हो तो आप उसके लिए टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते है। यह हर प्रकार के दाग और रंग निकालने के लिए काफी आसान उपाय है। इसके लिए कोई बिना जेल वाला टूथपेस्ट लें और उसे कपड़े पर उस जगह लगाएं जहां रंग लगा है, अब इसे सूखने दें। सूखने के बाद कपड़े को डिटर्जेंट से साफ़ कर लें। दाग साफ़ हो जाएगा।

नेल-पेंट रिमोवर
क्या आप जानते है की इसकी मदद से भी कपड़ों से दागों व् रंगों को छुड़ाया जा सकता है। यह उपाय पेन की इंक हटाने के लिए अधिक कारगर होता है। इसके लिए रुई में थोडा सा नेल पेंट रिमोवर डालें और उसे दाग वाली जगह पर रगड़ें। अब इस कपड़े को सर्फ़ और पानी से साफ़ कर लें। दाग चला जाएगा।

खट्टा दही या मट्ठा
पान का दाग हो या होली के रंग, कपड़े को खट्टे दही या मट्ठे में भिगो दें। कुछ देर तक हलके हाथों से दाग वाली जगह को रगड़ें। देखें दाग हल्का हुआ या नहीं। हल्का होने के बाद पानी से कपड़े को साफ़ कर लें।

सैंड पेपर
कपड़ों पर लगे रंगों को हटाने के लिए सैंड पेपर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कपडे पर लगे दाग़ को सैंड पेपर से रगड़ें। फिर इस कपड़े को धो दें। कपडे का दाग पूरी तरह साफ हो जाएगा।

कॉर्न स्टार्च
कॉर्न स्टार्च को दूध में अच्छे से मिक्स कर लें और इस पेस्ट को कपड़े पर लगाएं। कुछ देर पेस्ट कपड़ों पर लगे रहने दें और उसके बाद ब्रश से कपडे को घिसे। ऐसा करने से दाग अपने आप साफ हो जाएगा।

दूध
जिस कपड़े में दाग लगा हो उसे रातभर के लिए दूध में भिगो दें। अगली सुबह कपडे तो डिटर्जेंट से धो लें। धीरे-धीरे दाग हल्का हो जाएगा।

बर्तन धोने वाला साबुन
अगर आप चाहे तो रंग हटाने के लिए बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए रंग वाले कपड़ों को डिशवाश बार से साफ करें। उसके बाद उसे ऐसे ही रहने दें। कुछ देर बाद पानी से कपड़ा साफ़ कर लें। सभी रंग तुरंत हट जाएंगे।

एल्कोहल
एल्होकल पीने के अलावा दूसरे कामों में इसका उपयोग किया जा सकता हैं। आपको करना कुछ नहीं हैं बस जहां कपड़ों में होली के रंग या जहां कलर के दाग लगे हो, वहां एल्कोहल की कुछ बूंदे लगाकर वहां थोड़ा रगड़े और फिर डिटरर्जेंट से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
