Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किचन के सिंक से आ रही बदबू को इन आसान तरीकों से करें दूर

आजकल घरों या फ्लैट को इस हिसाब से डिज़ाइन किया जाता है कि घर का हर कोना सलीके से इस्तेमाल हो सके। ऐसे में घर की रसोईघर में सिंक को भी सही जगह पर लगाया जाता है क्योंकि हम सभी जानते हैं कि सिंक ही वो माध्यम है जिसके ज़रिए हम वेट वेस्ट (गीले अपशिष्ट) को बाहर निकाल देते हैं। बची सब्ज़ी, सूप या अन्य कोई लिक्विड फॉर्म की गंदगी को अकसर हम लोग सिंक में बहा देते हैं। ऐसे में कई बार ये चोक हो जाता है या इससे बदबू आने लगती है। सिंक को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए, इससे किचन में कीड़े-मकोड़े या गंदगी नहीं फैलती है। साथ ही आपके रसोईघर से गंदी बदबू भी नहीं आती है।
अकसर सिंक के कारण फैलने वाली गंदगी से लोग बीमार भी पड़ जाते हैं। इसके अलावा किचन को साफ रखने से आपको कुकिंग करने में अच्छा फील आता है और बोरियत भी नहीं होती है। ऐसे में आप सिंक को नीचे बताये जाने वाले कुछ घरेलू तरीकों से बिना प्लम्बर की मदद के ही साफ कर सकते हैं। ये तरीके जीरो कॉस्ट वाले हैं यानि आपको कोई खर्च नहीं करना है, बस किचन की ही कुछ सामग्रियों को इस्तेमाल में लाना होगा।

1. बेसिक क्लीनिंग ड्राइव- सबसे पहले आप अपने सिंक से सभी गंदे बर्तनों को हटा लें। एक-एक बर्तन को हटाने के बाद सिंक में फैली गंदगी या बचे खाने को पानी से धो दें। जो गंदगी जाली में भर जाती है आप उसे हाथों से निकाल कर डस्टबीन में डाल दें। अगर आप हाथों को गंदा नहीं करना चाहती है या आपको एलर्जी है तो दस्ताने पहनकर भी ये काम कर सकती हैं। अब जाली को खोलकर अंदर भरी गदंगी को भी पानी की सहायता से साफ कर दें। ये सिंक को क्लीन करने का पहला स्टेप होता है। वैसे आपको ये स्टेप हर दिन करना चाहिए इससे सिंक में गंदगी जमा होने के चांसेस बहुत कम हो जाते हैं।
2. स्टेनलेस स्टील सिंक के लिए बेकिंग सोडा– अकसर घरों में स्टेनलेस स्टील के सिंक बनाये जाते हैं जोकि टिकाऊ होते हैं। इन सिंक को क्लीन करना बहुत आसान होता है। इसे साफ करने के लिए आपको पूरे सिंक में बेकिंग सोडा को छिड़कना होता है। बेकिंग सोडा को छिड़कने के 5 मिनट बाद आप स्क्रब की मदद से सिंक को रगड़कर साफ कर दें। बेकिंग सोडा एक बढि़या सफाई एजेंट है लेकिन ये त्वचा पर बुरा असर डाल सकता है इसलिए आपको इस दौरान दस्ताने ज़रूर पहन लेने चाहिए।
3. जिद्दी दागों के लिए सिरका– अगर आपके सिंक में ऐसे दाग लग गए हैं जो आसानी से या बेकिंग सोडा लगाने के बाद भी छूट नहीं रहे हैं तो आपको सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। चाय, कॉफी या ग्रेवी के दागों पर सिरके को डालकर छोड़ दें। बाद में स्क्रब और पानी से रगड़कर साफ कर दें। इससे सिंक क्लीन हो जाएगा और गदंगी भी निकल जाएगी। अगर आपके यहां का पानी खारा है और सिंक में व्हाइट स्पॉट पड़ जाते हैं तो वो भी आसानी से निकल जाएंगे।
4. सिंक को खुशबुदार बनाएं– कई बार आपको महसूस होता है कि सिंक से भयानक बदबू आ रही है। सिंक को अच्छे से साफ करने के बाद भी वो बदबू आती ही रहती है। इसे दूर करने के लिए नींबू या संतरे का छिलका लें और इसे पूरे सिंक पर रगड़ दें। थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो दें। ऐसा करने से सिंक की बदबू दूर होगी और स्टील में शाइन भी आ जाएगी।
5. ड्रेन पाइप को साफ करना– सिंक को कितना भी साफ कर लें लेकिन अगर ड्रेन पाइप साफ न हो तो सिंक से बदबू आती रहेगी और बैक्टीरिया भी फैलेंगे। ऐसे में ड्रेन को साफ करने के लिए आपको गारबेज डिस्पोजल रिफ्रेशिंग बॉम्बे डालना होगा या आप ड्रेन क्लीन करने के लिए आने वाले पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे रात में बर्तन आदि क्लीन करने के बाद सिंक को पूरी तरह से खाली करके डाल दें और सुबह उठकर पानी चला दें ताकि रात भर जितनी भी गंदगी उसकी वजह से कट गई हो, वो बह जाए। इसके बाद आप नींबू का रस डाल दें ताकि अच्छी महक आये।
6. सिंक को वाइप करना– सिंक और ड्रेन पाइप को धुलने और सुगंधित करने के बाद आप सिंक पर हल्का सा पानी डालें और तौलिया या टिश्यू से पोंछ लें। इससे सिंक पर पानी के दाग नहीं पड़ेंगे। बाद में आप ऑलिव ऑयल की कुछ बूदों को डालकर पेपर टॉवल से पोंछ दें। इससे उसमें शाइन भी आ जाती है।
हफ्ते में कम से कम एक बार इस तरह से सिंक को साफ करना आवश्यक होता है। आप सुनिश्चित कर लें कि आप सिंक को ज़रूर साफ करें या डॉमेस्टिक हेल्पर की मदद से इसे साफ करवाएं। ये सफाई आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
