Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
इन 15 प्राकृतिक तरीकों से घर के पास भी नहीं दिखेंगी मकड़ियां
घर में मकड़ियों का बसेरा किसी को भी पसंद नहीं होता है। यहां तक कि मकड़ियों की कुछ प्रजातियां काफी जहरीली होती हैं। घर में मकड़ियों का जाल होना आम बात है। आमतौर पर हम केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है। इन केमिकल्स के लगातार इस्तेमाल की वजह से त्वचा में जलन और श्वसन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आप नैचुरल होममेड तरीकों से मकड़ियों को खत्म करें। चलिए जानते हैं मकड़ियों को खत्म करने के घरेलू तरीके।

सफेद सिरका
सफेद सिरके में पानी मिलाकर इस्तेमाल करें। अपने घर की दीवारों, कोनों और दरारों में इस पानी को छिड़कें।

सिंघाडा
खिड़की और घर के कोनों में कुछ सिंघाड़े रख दें। आप लंबे समय तक इसे रख सकते हैं क्योंकि से खराब नहीं होते हैं। मकड़ियों को मारने का ये सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है।

खट्टे फलों के छिलके
मकड़ियों को खट्टे फलों से नफरत होती है इसलिए खट्टे फलों के छिलके उस जगह पर रखें जहां अमूमन मकड़ियां रहती हैं। घर से मकड़ियों को दूर रखने का ये भी सबसे अच्छा तरीका है।

तंबाकू
मकड़ियों को तंबाकू की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। घर के कोनों और दरारों में तंबाकू के छोटे-छोटे टुकड़े रख दें।

यूकेलिप्टस तेल
मकड़ियों को मारने का ये प्राकृतिक तरीका है। अपने घर के कोनों में यूकेलिप्टस तेल लगाएं और दराजों एवं शेल्फ में यूकेलिप्टस की पत्तियां रखें।

पुदीना तेल
पुदीने का तेल और पानी मकड़ियों को मारने में असरकारी है। जिन जगहों पर मकड़ियां छिपी रहती हैं वहां पर पुदीने के तेल को छिड़कें।

पुदीने की चाय
पुदीने की चाय की खुशबू और स्वाद से ही मकड़ियां भाग जाती हैं। पुदीने की चाय में कपड़ा भिगोकर कोनों पर लगाएं।

नींबू का रस
एक स्प्रे बोतल में नींबू का रस और पानी डालें। इस लिक्विड को दरवाजों, फ्रेम, खिड़कियों के कोनों और घर के कोनों में छिड़कें।

बेकिंग सोडा
घर के जिन हिस्सों में मकड़ियां ज्यादा पाई जाती हैं वहां पर बेकिंग सोडा छिडक दें। इससे घर में कीड़े-मकौड़े नहीं होंगे।

हल्दी
2 से 3 चम्मच हल्दी में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को घर के कोनों में लगाएं। इससे मकड़ियां जल्दी आपके घर से दूर हो जाएंगी।

टमाटर की पत्तियां
टमाटर की पत्तियों को पीसकर उन्हें पानी में मिलाएं और इसे मकड़ियों वाली जगह पर छिड़कें। इस लिक्विड को फ्रिज में रखें और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें।

लहसुन
पानी लें और उसमें 2 से 3 लहसुन डालें। इसे एक स्प्रे की बोतल में भर दें और घर की दरारों, दीवारों, दरवाजों के फ्रेम, खिडकियों में डालें।

सुहागा
घर के दरवाजों और कोनों में सुहागा छिड़क दें। इससे मकड़ियां जल्दी मर जाती हें।

दालचीनी
रोज दालचीनी पाउडर उन जगहों पर छिड़कें जहां मकडियां ज्यादा रहती हैं। इसकी तेज खुशबू से मकड़ियां आपके घर के आसपास भी नहीं दिखेंगी।

नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियां और तेल भी कीड़ों को मारने में असरकारी होता है। नीम की पत्तियों से ना सिर्फ मकड़ियां दूर भागेंगी बल्कि आपके घर में भी खुशबू रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
