Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
जल्दी फ्यूज हो जाते है बल्ब, जाने कैसे करें इनकी हिफाजत

LED बल्ब आजकल ट्यूबलाइट से ज्यादा बिजली बचाने का जरिया बनते जा रहे हैं। यही कारण है की आज के समय में बल्ब में एलईडी से लेकर तमाम तरह की कई वैरायटीज मार्केट में उपलब्ध है। लेकिन कई बार घर या किसी अन्य जगह पर लगा बल्ब खराब हो जाता है। क्या आपको इसके पीछे के कारण पता है? अगर नहीं तो हम इस पोस्ट में आपको इसके पीछे के कुछ कारण बताएंगे। इनका ध्यान रखकर बल्ब खराब होने की परेशानी से कुछ हद तक बचा जा सकता है।
बल्ब खरीदने से पहले भी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो उन्हें जल्दी खराब होने से बचाया जा सकता है। जानते हैं कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में:

- अगर घर का वोल्टेज 125 वॉल्ट से ज्यादा हो तो बल्ब जल्दी खराब हो जाते हैं।
- बल्ब में अधिक वाइब्रेशन होने के कारण भी वो जल्दी खराब हो जाते हैं।
- बल्ब के सॉकेट में नीचे की ओर लगे मेटल का टैब दबा हुआ हो तो भी बल्ब के जल्दी खराब होने के आसार होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेटल दबा होने के कारण बल्ब उससे दूर से कनेक्ट होता है और जल्दी खराब हो जाता है।
- सीएफएल बल्ब में मर्करी होती है जो जल्दी खत्म हो जाती है। इसके मुकाबले एलईडी बल्ब ज्यादा चलते हैं ।बल्ब सॉकेट में ठीक से ना लगा हो तो फ्लिकर करता है। इसी कारण यह जल्दी खराब हो जाता है। इसे टाइट कर के लगाएं।
- बल्ब सॉकेट जिस वोल्टेज के लिए बने हों उससे ज्यादा वोल्टेज के बल्ब ना लगाएं। यह भी बल्ब खराब होने का कारण है।
- कुछ बल्ब फिक्सचर ज्यादा गर्म होते हैं। उन्हें ओपन एरिया में लगाना चाहिए जहां थोड़ी हवा मिले।
एलई डी बल्ब को करे ऐसे दुरस्त
LED बल्ब के अंदर एक छोटा सा सर्किट होता है। जिसमें कुछ ट्रांजिस्टर और कैपेसिटर लगे होते हैं। इसके साथ, 18 से 20 LED लगी होती हैं। जब भी LED बल्ब खराब होता है तब उसमें LED के खराब होने के चांस काफी कम होते हैं। यदि ये खराब भी होती हैं तब 2 या 3 ही खराब होती हैं। बल्ब के अंदर जो ज्यादातर पार्ट खराब होता है वो कैपेसिटर या ट्रांजिस्टर होते हैं। ये हीट होते-होते एक समय के बाद फट जाते हैं। ऐसे में इन्हें आसानी से बदला जा सकता है।
LED बल्ब को रिपेयर करने के लिए आपको सबसे पहले ये देखना होगा कि इसके अंदर क्या खराब हुआ है। यदि कैपेसिटर या ट्रांजिस्टर में से कोई एक खराब हुआ है तब उसे खरीदना होगा। इनमें से किसी एक को मार्केट से सिर्फ 10 रुपए में खरीदा जा सकता है। ज्यादातर बल्ब के अंदर 155J400V ट्रांजिस्टर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
