Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
बाहर की झुलसती गर्मी में भी ये टिप्स आपके घर को रखेंगे ठंडा और कूल
गर्मियों में लू की वजह से हर इंसान अपने घर में रहना ही पसंद करता है। झुलसाने वाली धूप के कारण लंबे समय तक बाहर रहना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि एयर कंडीशनर का भी असर नहीं होता है। लेकिन, कोई भी व्यक्ति अपने घर के इंटीरियर्स में थोड़ा सा बदलाव करके गर्मियों के मौसम में भी उजला, शांत और आरामदायक माहौल पा सकता है। इन आसान टिप्स के मुताबिक घर के साजो सामान, रंग-रोगन और फर्नीचर को यदि व्यवस्थित किया जाए तो हम गर्मियों में अपने घर को पूरी तरह से नया रूप दे सकते हैं और सुकून पा सकते हैं।

अब रंग के भी हैं मायने
गहरा स्याही, चारकोल और गहरे ऐमरल्ड के रंग से लेकर मिट्टी के टेराकोटा, कैरमेल और स्मोकी नारंगी रंग हमें प्राचीन समय में बनाए जाने वाले चित्रों और वैसी ही परछाई का अनुभव कराते हैं। अगर न्यूट्रल रंगों की ओर जाएं तो ग्रे सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला रंग है। मगर इन दिनों भड़कीले तथा मिट्टी के टोन जैसे रंगों की ओर भी रुझान देखने को मिलता है।

लगाएं पौधे
बढ़ते तापमान के साथ साथ चारों ओर हवा सामान्य से अधिक गर्म हो जाती है। इस मौसम में पौधे लगाने का चलन बढ़ रहा है। इन्हें लगाने के लिए आप खास जानवरों, पक्षियों और अन्य प्यारे जीवों के आकार के सुंदर डिजाइनर पॉट प्लांट होल्डर्स पसंद कर सकते हैं। जाहिर सी बात है कि आप अपने दिन का अधिक समय अपने कामकाज वाली जगह पर बिताते हैं इसलिए उस जगह के आस-पास आपको हरियाली रखनी चाहिए। आप हवा को ठंडा और चारों और हरियाली रखने के लिए गलियारों में, खिड़की के पास, मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास पौधे लगा सकते हैं। आप ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करने के लिए अपनी मेज पर भी पौधे का गमला रख सकते हैं।

किचन के लिए लेटेस्ट बदलाव
इन दिनों लोग अपने रसोईघर पर बहुत ध्यान देते हैं जो कि अच्छी बात है। इस साल नए ट्रेंड के साथ, आप बहुत से लेटेस्ट रसोई के डिजाइन देख सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप सभी कैबिनेट और दीवारों को काले रंग की और उनमें हटकर दिखता हुआ सफेद और ग्रे रंग का संगमरमर लगा हो। रसोई में हल्के वातावरण में काम करने के लिए आप अपनी किचन की खिड़की या किचन टॉप के आस-पास बोतल प्लांटर्स और हैंगिंग प्लांट्स और वेजिटेबल पॉट्स भी रख सकते हैं।

मेटालिक रंगों की तरफ बढ़ता रुझान
धातु के रंगों की चाहत कभी खत्म नहीं होगी। कॉपर रंग सबसे ज्यादा प्रयोग होता है लेकिन जैसा कि हमने बीते वर्ष देखा कि लोग घरों और कार्यालयों में कॉपर रंग की जगह ब्रास रंग का चुनाव कर रहे थे। मेटालिक रंगों की मदद से वो स्थान ज्यादा क्लासी और एलिगेंट लगेगा।

ये बदलाव भी अपना सकते हैं आप
आज कल आर्किटेक्चर काफी मुश्किल और कम होता जा रहा है। औद्योगिक प्रभाव अभी भी काफी प्रचलित हो सकता है लेकिन अब यह नेचुरल रंगों के टोन के साथ इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, आप काले धातु या ब्रास के साथ पुरानी लकड़ी या संगमरमर के साथ मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने कमरे को बड़े, नरम, तकियों, फर्श के कुशन और प्राचीन आकर्षित चीजों के साथ सजा सकते हैं। कॉन्ट्रास्ट थीम का प्रयोग भी आकर्षक हो सकता है और यह आपके स्थान को भव्य और अलग लुक देता है।



Click it and Unblock the Notifications