Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर में भर गयी है धुएं की गंध तो इन उपायों से करें दूर
सिगरेट पीने, खाना जल जाने, शॉर्ट सर्किट आदि कई कारण हैं जिनकी वजह से घर में धुआं एकत्रित हो सकता है। यही वजह है कि खाना बनाने के दौरान लोग एग्ज़ॉस्ट फैन चला लेते हैं और सिगरेट पीने के लिए लोग घर से बाहर जाना पसंद करते हैं। किसी भी बंद जगह पर यदि धुंआ इकट्ठा हो जाए तो उसकी बदबू या गंध उसी कमरे या उस जगह पर ही रह जाती है।

घर में धुआं भर जाने की वजह से उल्टी, सिर दर्द, बेचैनी की समस्या पैदा हो सकती है। यदि धुएं को जल्द खत्म नहीं किया गया तो इससे स्वास्थ्य को और भी हानिकारक नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। धुएं की बदबू को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलु उपायों की मदद ले सकते हैं। इस लेख की मदद से जानिए कि आप घर के अंदर भरे हुए धुएं को कैसे बाहर निकाल सकते हैं।

सिरका आएगा काम
घर में फैले धुएं की वजह से पंखे, फर्श, टाइल्स पर बुरा असर देखने को मिलता है। इससे बचने के लिए आप सिरके की मदद ले सकते हैं। धुएं की महक को दूर करना चाहते हैं तो आप जहां सिगरेट पीते हैं वहां पास में ही एक बाउल में सिरका डालकर रख लें। ऐसा करने से कमरे में धुएं की बदबू नहीं रहेगी।

लगाएं एयर प्लांट
आमतौर पर भी एयर प्लांट लगाना लाभदायक होता है। ये आपके आसपास मौजूद हवा में पोषक तत्वों को बनाए रखने में मदद करता है। इसे रखने से घर में धुएं की महक भी नहीं आएगी।

लैवेंडर ऑयल की खुशबू
घर में मौजूद दुर्गंध को दूर करने के लिए आप लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसका प्रयोग करने के लिए 15 से 20 बूंदें लैवेंडर ऑयल की लें और उसे एक कप पानी में घोलकर सोल्यूशन तैयार कर लें। इसे आप एक स्प्रे बोतल में डाल लें और घर में जब भी आपको दुर्गंध का एहसास हो तो इसका स्प्रे कर लें। इसकी खुशबू से नींद भी बहुत अच्छी आती है।

प्याज भी रहेगा असरदार
आपके किचन में रखे प्याज में भी बदबू दूर करने की शक्ति है। दरअसल ये किसी भी तरह की गंध को अवशोषित कर सकता है। आप प्याज को काट लें और उसे घर के अलग अलग हिस्से में रात भर के लिए रख दें, बदबू खत्म हो जाएगी।

खिड़की खोल दें
घर में यदि धुएं की बदबू भर गयी है तो इसे बाहर निकालने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने घर के खिड़की और दरवाजों को खोल दें। कमरे में जब वेंटिलेशन होगा तो गंध अपने आप खत्म हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
