Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
सिर्फ कपड़े ही नहीं, वॉशिंग मशीन में आप धो सकते हैं ये चीजें भी
किसी भी घर में वॉशिंग मशीन किसी वंडर मशीन से कम नहीं होती है लेकिन लोगों को इसके सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी नहीं है। कपड़ों के अलावा ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें हम वॉशिंग मशीन की मदद से साफ़ कर सकते हैं और आप उनके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे।
आप ध्यान देंगे तो ये आपके घर के सबसे गंदे सामानों में से एक हो सकता है। मगर इस आर्टिकल के बाद हो सकता है अब आसानी से आप उन्हें वॉशिंग मशीन में डाल कर धो लें।

स्पोर्ट इक्विपमेंट
हमारे स्पोर्ट्स गियर सबसे ज्यादा पसीना सोखते हैं और इस वजह से वो सबसे ज्यादा गंदे भी होते हैं। सिर्फ उन्हें पोंछ कर साफ़ कर देना ही काफी नहीं है, उन्हें ठीक ढंग से धोने की जरूरत होती है। मेश कवर या फिर तकिये के कवर में अपने स्पोर्ट्स गियर को डालें और फिर मशीन में डालें ताकि वो डैमेज ना हों। इन्हें धोने के लिए स्लो साइकिल और सौम्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।

दोबारा इस्तेमाल किये जा सकने वाले सब्जी के थैले
प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगने के बाद से हर जगह कपड़े से तैयार किये हुए थैलों का इस्तेमाल बढ़ गया है। कच्ची फल सब्जियों की वजह से ये बैग जल्दी गंदे हो जाते हैं और शायद ही इन्हें कोई साफ़ करने के बारे में सोचता है। लेकिन आप इन्हें मशीन में डालकर आसानी से साफ कर सकते हैं।

किचन एक्सेसरीज
ओवन के लिए इस्तेमाल होने वाले ग्लव्स, क्लीनिंग मैट्स, रबर का चॉपर बेस आप ये सभी चीजें वॉशिंग मशीन की मदद से साफ़ कर सकते हैं।

योगा मैट्स
योगा मैट्स घर में सबसे गंदी चीजों में से एक होती हैं और इन्हें आप आसानी से वॉशिंग मशीन में डाल कर धो सकते हैं। आप इनके साथ टॉवल वगैरह भी धुलने के लिए डाल सकते हैं और इन्हें साफ़ करने के दौरान मशीन को सौम्य रखें। इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें, मैट की क्वालिटी खराब हो सकती है।

माउस पैड
माउस पैड पर भी दुनियाभर की गंदगी जमा रहती है और उसे साफ़ करने की तरफ शायद ही किसी का ध्यान जा पाता है। लेकिन अगली बार आप वॉशिंग मशीन में इसे डाल कर साफ़ कर सकते हैं। आप इसके लिए हल्के गर्म पानी का प्रयोग कर सकते हैं।

स्नीकर्स
हम में से कई लोगों को अपने स्नीकर्स साफ़ करना एक बहुत बड़ा टास्क लगता है। आप आसानी से वॉशिंग मशीन में अपने जूतों को डाल कर धो सकते हैं और इसके लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैप्स और हेयर एक्सेसरीज
इसके लिए आप अपने मेश बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने इस बैग में अपना कैप या फिर दूसरी हेयर एक्सेसरीज डालें और जेंटल साइकिल मोड पर मशीन चला दें। इन्हें धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। रबर के सामान खराब हो सकते हैं। अगर आपके कैप के अंदर कार्डबोर्ड लगा हुआ है तो इसे मशीन में ना धोएं।

शॉवर कर्टेन
बाथरूम एक्सेसरीज की बात करें तो शॉवर के साथ लगे हुए पर्दों पर कभी किसी का ध्यान नहीं जाता है। ये नहाने के दौरान हर बार भीग जाता है इस वजह से इसे अलग से धोने के बारे में कोई नहीं सोचता है लेकिन इनमें भी गंदगी जमा होती है। इन्हें मशीन में डालकर ठंडे पानी से धोएं और खुद फर्क देखें।



Click it and Unblock the Notifications