Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किचन हैक्स: चुटकियों में बिना परेशानी के छिले प्याज अदरक और लहुसन, खाने में बढ़ाएं स्वाद
प्याज, अदरक और लहसुन - ये तीन सामग्रियां भारतीय खाने में मुख्य भूमिका निभाती हैं। हमारे सभी टेस्टी खाने में किसी न किसी रूप में इन सभी सामग्रियों का उपयोग होता है कहा जाता कि, इनके साथ काम करना अक्सर परेशानी का कारण हो सकता है। प्याज छीलने से अक्सर हमारी आंखों से अपने आप आंसू बहने लगते हैं माइनसक्यूल अदरक और लहसुन के छिलके भी निकालने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में आपकी दिक्कत को समझते हुए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे स्मार्ट किचन टिप्स, जो आपकी इस परेशानी को चुटकियों में दूर कर देंगे और आप अपनी फैमिली के लिए बना सकेंगे स्वादिष्ट खाना।

प्याज-
अगर आप भी उन लोगों की सूचि में शामिल हैं, जिनके प्याज काटते ही आंखों से आंसू निकलने लग जाते हैं तो ये टिप्स आपके लिए ही है। प्याज को छीलने के लिए सर्वप्रथम ऊपर से उसकी जड़ को काट लें। अब प्याज के छिलकों को हाथ से छीलने का प्रयास करें। ये बात ध्यान रखें की प्याज को काटने से पहले इसे फ्रीजर या पंद्रह मिनट के लिए पानी की कटोरमें भिगो दें। इस प्रक्रिया को करने से प्याज की तीखी गंध दूर होने के साथ ही आपको प्याज छीलने में दिक्कत भी नहीं होगी।
लहसुन-
लहसुन छीलते वक्त इसका चिपचिपा भाग आपके हाथों में न चिपके, इसके लिए लहसुन छीलते वक्त अपने हाथों या चाकू में जैतून के ऑइल की एक बूंद लगा लें। ऐसा करने से आप जल्दी लहसुन छील सकेंगी।
अदरक-
अदरक के जिद्दी और छोटे छिलके को चम्मच की मदद से आसानी से साफ किया जा सकता है तेज चाकू का उपयोग करने के बजाय अदरक की गांठ को छीलने के लिए एक पतली चम्मच का उपयोग करें आप हर बार एक अलग रिजल्ट पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
