Latest Updates
-
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम
इन घरेलू उपायों से जले हुए बर्तनों को चमकाएं, फिर से किचन की शान लौटाए
हर कोई चाहता है उसके किचन के बर्तन हमेशा चमकते नजर आए। चमकदार बर्तन किचन की शान होती है। कई बार तो ऐसा हो जाता है कि बर्तन तेज आंच पर खाना बनाने के कारण काले पड़ने लग जाते हैं। इसके अलावा कई बार ध्यान नहीं देने की वजह से भी बर्तन गैस पर ही जल जाते हैं। इन बर्तनों को वापस चमकाना कोई आसान कार्य नहीं होता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आज हम आपको कुछ घरेलू सामानों का उपयोग कर बर्तनों को चमकाने की उपाय देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी किचन की खूबसूरती को दोगुना कर सकेंगे।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोड़ा भी जले बर्तन को चमकाने में काफी असरदार साबित होता है. जले बर्तन में एक स्पून बेकिंग सोडा, 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गर्म पानी डाल दें। इसके बाद बर्तन को अच्छे तरीके से स्टील के स्क्रबर से रगड़ दे।

नमक
जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर करीब 4 मिनट तक उबालते रहे। इसके बाद दाग को बर्तन धोने वाले स्क्रबर या ब्रश से साफ करे। इससे जलने वाले निशान साफ हो जाएंगे।

टमाटर का रस
जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए टमाटर का रस काफी मददगार होता है। जले बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म कर ले। अब इसे स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें।

नींबू
एक बड़ा कच्चा नींबू लें ले। इसे बर्तन के जले हुए भाग पर लगा लीजिए। इसके बाद उसी बर्तन में 3 कप पानी डालें ले और गर्म करें। अब एक ब्रश से बर्तन के जले हुए भाग को अच्छे से साफ कर ले। यह आपके जले हुए बर्तन को एक दम चमका देगा।



Click it and Unblock the Notifications