Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किचन की ऑयली और चिपचिपी टाइल्स को आसानी से चमकाएं
घर की साफ़ सफाई पर तो सभी ध्यान देते हैं। घर के हर कमरे की सफाई और हर सामान को करीने से सजा कर रखा जाता है। मगर घर के कुछ कोने और चीजें ऐसी हैं जिन्हें समय समय पर साफ नहीं किया जाता है। कई बार तो लोग दिवाली की सफाई के समय उस तरफ ध्यान देते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं आपके रसोईघर की टाइल्स की।

खाना बनाने के दौरान कई बार तेल और सब्जी के मसाले आदि के छींटे टाइल्स पर लग जाते हैं। यही आपके किचन की खूबसूरती को कम कर देता है। आइये कुछ ऐसे आसान उपाय जानते हैं जिससे आप किचन की टाइल्स पर जमी तैलीय परत को कम मेहनत और कम समय में हटा सकते हैं।

सिरका का मिश्रण
आप दो कप सिरका और दो कप पानी का घोल बना लें। अब इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। आप किचन की टाइल्स पर इस स्प्रे को छिड़के और फिर माइक्रो फाइबर कपड़े की मदद से इसे साफ़ कर लें।

ब्लीच या अमोनिया का घोल
आप अपनी रसोईघर की टाइल्स पर जमी गंदगी से परेशान हैं तो आप ब्लीच और पानी एकसमान मात्रा में लेकर घोल बना लें। अब सर्कुलर मोशन में टाइल्स पर इसे लगाएं। ध्यान रहे कि ब्लीच का इस्तेमाल करते समय आपने दस्ताने पहने हों। इसके बाद आप सूखे कपड़े से अपनी टाइल्स पोंछ लें।

बेकिंग सोडा का पेस्ट
अगर टाइल्स पर दाग की मोटी परत जमी हुई है तो आपको बेकिंग सोडा पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप बेकिंग सोडा के साथ सिर्फ पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब दाग वाली जगह पर इसे लगाकर दस से पन्द्रह मिनट के लिए छोड़ दें। आप गिले कपड़े की मदद से इसे पोंछ सकते हैं। आप चाहें तो टूथब्रश से इसे रगड़कर साफ़ कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
