Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
किचन को साफ और ऑर्गेनाइज रखने के लिए घर ले आएं ये आइटम्स
कामकाजी हो या हाउस वाइफ, महिलाओं के लिए उनका किचन बहुत ही स्पेशल होता है। साफ सुथरे और अच्छी तरह से ऑर्गेनाइज किचन में खाना पकाने का अपना एक अलग ही मजा होता है। इस मॉडर्न जमाने में रसोईघर भी मॉडर्न हो गया है और आजकल ज्यादतर घरों में मॉड्यूलर किचन होता है। हालांकि किचन छोटा हो या बड़ा आप चाहें तो उसे अच्छी तरह से मेंटेन रख सकती हैं। जरूरी नहीं है कि आप अपने रसोईघर में महंगी चीजें रखें, बल्कि कुछ छोटी छोटी जरूरत की चीजों से भी आप अपने किचन को ऑर्गेनाइज और बढ़िया बना सकती हैं।
यहां हम आपको किचन की कुछ ऐसी ही जरूरत की चीजों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको आसानी से और बेहद किफायती कीमत में मिल जाएगी। तो आइए देखते हैं।

एप्रोन और ग्लव्स
खाना पकाते समय साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए, लेकिन खुद का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है। कुकिंग के दौरान कपड़े खराब न हो इसके लिए आप एप्रोन जरूर पहनें। इसके अलावा आप बर्तनों की सफाई करते समय अपने हाथों में ग्लव्स पहन लें। इससे आपके हाथों की सुंदरता बनी रहेगी। बर्तन धोने वाले ग्लव्स के अलावा आप अपने किचन में ओवन ग्लव्स भी रखें। इन चीजों से आप सेफ और कंफर्टेबल कुकिंग कर सकती हैं।

मजबूत और टिकाऊ कंटेनर
आजकल बाजार में एक से बढ़कर एक एयर टाइट कंटेनर उपलब्ध है। यह हर साइज में आते हैं। आप इनमें सारा राशन आसानी से रख सकती हैं, साथ ही इनसे आपके किचन को भी बढ़िया और मॉडर्न लुक मिलेगा। आप मेटल और बैम्बू से बने कंटेनर भी खरीद सकती हैं।

इस मैट से मिलेगा आपके पैरों को आराम
अगर आपकी फैमिली बड़ी है तो आपको घंटों किचन में बिताना पड़ता होगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करती होंगी। यदि आप अपने पैरों को आराम देना चाहती हैं तो आप एंटी फैटिग मैट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी थकान दूर होगी और किचन में स्लिप करने का भी खतरा नहीं रहेगा।

कटलरी ऑर्गेनाइजर
खाना पकाते समय चम्मच, चाकू आदि जैसी चीजों की जरूरत पड़ती है। बार बार यहां वहां ढूंढने की जगह अगर यह सारी चीजें एक साथ रख दी जाएं तो किचन का काम आसान हो जाएगा। इसके लिए आप कटलरी स्टैंड ले आएं। इसमें एक साथ आप कई चम्मच और चाकू रख सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











