Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
दीवार से नहीं हट रहे है तेल के दाग, इन आसान से उपायों से हटाएं
तेल के दाग यकीनन आपके घर की दीवारों पर अच्छे नहीं लगते। घर की दीवारों पर तेल कई तरह से लग सकता है। मसलन, आपके शरीर से तेल आसानी से आपकी दीवारों पर स्थानांतरित हो जाता है या फिर गलती से तेल के हाथों को दीवार पर लग जाना। इसके अलावा, खाना बनाते समय तेल दीवारों पर लग जाता है, जिसके कारण दीवारें काफी गंदी लगती हैं। यहां समस्या यह है कि दीवारों से तेल के दाग हटाना काफी मुश्किल होता है। इन्हें सामान्य रूप से साबुन और पानी की मदद से साफ नहीं किया जा सकता। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दीवारों से तेल के दाग हटाने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं-

सफेद सिरका
बहुत से लोगों ने अपने अनुभव से बताया है कि दीवार पर लगे तेल के दाग को साफ करने के लिए सफेद सिरका बेहद प्रभावी है। इसके इस्तेमाल के लिए एक स्पंज में सफेद सिरका डुबोएं और फिर उसे हल्का सा निचोड़ें ताकि अतिरिक्त सिरका स्पंज से निकल जाए और आपका स्पंज हल्का भीगा हो। स्पंज को अपने दाग वाली दीवारों पर तब तक रगड़ें, जब तक कि दाग हट ना जाए। यह विधि आपकी दीवारों को साफ करने और तेल के दाग को आसानी से हटाने में मदद करेगी। अपनी दीवारों से सिरका हटाने के लिए, एक साफ स्पंज को गीला करें। अपनी दीवारों को सूखे कपड़े से पोंछ लें।
कॉर्नस्टार्च
पानी और कॉर्नस्टार्च की मदद से भी एक पेस्ट बनाकर दीवारों को साफ किया जा सकता है। पानी में तीन चम्मच कॉर्नस्टार्च का उपयोग करें। पेस्ट को दाग वाली दीवारों पर फैलाएं और पेस्ट को कई मिनट तक लगा रहने दें। नम कपड़े का उपयोग करके पेस्ट को मिटा दें। तेल के दाग हटाने तक प्रक्रिया को दोहराएं।
हीट
सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन हीट की मदद से भी दीवारों से ऑयल के दाग हटाए जा सकते हैं। इसके लिए आप आयरन को लो सेटिंग पर रखें और इसे कुछ समय के लिए प्रीहीट करें। अब आप दीवार पर कुछ पेपर टॉवल मोड़कर रखें और दूसरे हाथों की मदद से उसके उपर प्रेस का यूज करें। अपनी दीवारों से दाग हटाने के लिए प्रेस को कई बार रगड़ें। ध्यान रखें कि आप प्रेस का इस्तेमाल सीधे दीवार पर ना करें। साथ ही इसके इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें। प्रेस दीवार पर लगे तेल को गर्म करेगा और पेपर टॉवल उसे आसानी से सोख लेगा। इस प्रक्रिया को आप तब तक दोहराएं, जब तक दीवारों से तेल के दाग साफ ना हो जाएं। आखिरी में दीवार को गर्म साबुन के पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications