Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Kitchen Hacks: बारिश में सूजी-बेसन और आटा में लग जाते हैं कीड़े, ये टिप्स आएंगे काम
मानसून शुरु होने के साथ ही किचन में रखे सूजी, बेसन और आटा जैसी चीजों में कीड़े लगने की समस्या शुरु हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और इसका निजात ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू उपाय। जिसे अपनाकर आप इन कीड़े लगने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी हर साल बारिश के मौसम में इस समस्या से परेशान रहती हैं तो टेंशन छोड़ अपनाएं ये उपाय।

दालचीन
सूजी या बेसन के डिब्बे में आप एक से दो इंच साबुत दालचीनी को कागज में लपेटकर डिब्बे में डालकर उसे अच्छे से बंद कर दें। दालचीनी रखकर डिब्बे को एयर टाइट करके रख दें। आप चाहे तो उसमें दालचीनी पाउडर भी रख सकती है। ये उपाय आजमाने से एक से दो महीने तक सूजी ख़राब नहीं होती है।
तेजपत्ता और बड़ी इलायची-
तेजपत्ता और बड़ी इलायची को भी आटा, सूजी और बेसन के डिब्बे में डालकर कीड़े लगने से बचाया जा सकता है। इसके बाद डिब्बा अच्छे से बंद कर दें।
इलायची
सूजी या बेसन में पड़ने वाले कीड़ों को दूर रखने के लिए आप इलायची का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सूजी या बेसन को एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें। इसके बाद एक पेपर में चार से पांच इलायची को अच्छे से लपेटकर डिब्बे में डालकर बंद कर दें। ऐसा करने से सूजी में कीड़े नहीं लगेंगे।
पुदीने की सूखी पत्तियां
इसके अलावा आप एक और नुस्खा अपना सकते है। इसके लिए आटा, बेसन और दालचीनी में सूखी पुदीने की पत्तियों को डाल दें। इसके खुश्बू से कीड़े पास भी नहीं फटकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
