Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Krishna Janmashtami 2022: ऐसे सजाएं दही-हांडी की मटकी, लड्डू गोपाल हो जाएंगें खुश
कृष्ण जन्माष्टमी नजदीक है, और भगवान कृष्ण के भक्तों का उत्साह इस पर्व पर देखने लायक होता है। देश के हर कोने में जन्माष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है और जिनके घर में छोटे लड्डू गोपाल होते हैं, वे इस दिन के लिए विशेष तैयारी करते हैं।
इस दिन भगवान कृष्ण का खास श्रृंगार किया जाता है और भोग प्रसाद के लिए कई तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। कई घरों और समुदायों में दही हांडी का आयोजन भी किया जाता है और घर को भगवान कृष्ण के पसंदीदा माखन (मक्खन) की मटकी से भी सजाया जाता है। स्कूलों, कॉलेजों और घर-मौहल्ले में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, इन प्रतियोगिता में देखा जाता है कि किसकी मटकी सबसे सुंदर और सुसज्जित है। यदि आप इस जन्माष्टमी पर अपनी मटकी सजाने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको इसमें मदद कर सकते हैा

मटकी को रिबन और गोटा पट्टी से सजाएं
मटकी को सजाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जरूरत के अनुसार मिट्टी का एक छोटा या बड़ा बर्तन लेना होगा। मटके के बाहर रंगीन रिबन या सुंदर गोटा-पट्टी चिपकाएं और मटकी की सुंदरता में चार-चांद करने के लिए मटकी को गोटा-पट्टी के रंग से मेल खाते हुए पेंट करें।

मटकी को रंगों से सजाएं
एक बर्तन जिसमें कंट्रास्ट के रूप में अलग-अलग रंग होते हैं, आकर्षक लगते हैं। बर्तन को सजाने के लिए आप सॉलिड पेंट या वॉटरकलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रंगों के उपयोग से, बर्तन पर अपनी पसंद का कोई भी पैटर्न बनाएं, जैसे मोर या मधुबनी कलाकृति, और इसे सूखने दें। मटकी को सुंदर बनाने के लिए फाइनल टच देने के लिए पेटिंग के बाद मटकी में मोती चिपका दें।

मटकी को कुंदन और मोतियों से सजाएं
मटकी को अट्रेक्टिव बनाने के लिए कुंदन मोती और तरह-तरह के सितारों से सजा सकते हैं। कुंदन और मोतियों को सीधे बर्तन में लगाएं, और फिर इसे थोड़ी देर सूखने के बाद सेटल होने दें। मटके में मोतियों को चिपकाने के बाद उसके सतह पर मोती की लटकन या मोर पंख लटका दें। बर्तन को सजाने से पहले एक अच्छे, गहरे रंग से पेंट करें।



Click it and Unblock the Notifications
