Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बारिश में बैक्टीरिया और फंगस पनपने से गीले कपड़ों से आने लगती है बदबू , इन हैक्स से पाएं छुटकारा
बारिश में कपड़े सुखाना सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। धूप कम निकलने की वजह से धुले कपड़े देर से सूखते हैं और जिस वजह से उनमें बदबू रह जाती है। दरअसल इस मौसम में पर्याप्त धूप नहीं मिलने की वजह से कपड़ों में नमी बनी रहती है। जिसकी वजह से कपड़ों में बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं और कपड़ों से बदबू आने लगती है। और अगर आनन-फानन में इन कपड़ों को पहन लिया जाए तो स्किन में इंफेक्शन होने का डर भी रहता है, तो आज हम आपकी इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ हैक्स बता रहे हैं जो बारिश के दिनों में आपकी इस समस्या को दूर कर सकता हैं।

बेकिंग सोडा और सिरका का करें इस्तेमाल
अगर बरसात में डिटरजेंट से के कपड़े धोने के बाद भी उसकी बदबू नहीं जाती तो इसके लिए आप कपड़े धोते वक्त कपड़े धोने वाले पाउडर के साथ पानी में थोड़ा सा सिरका या फिर बेकिंग सोडा मिलाएं। इसिरका की प्रकृति अम्लीय होती है, जो बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता है।

नींबू के रस का करें इस्तेमाल
बरसात के मौसम में अत्यधिक नमी होने की वजह से गीले कपड़े से बदबू आनी बहुत जल्दी शुरू हो जाती है। कपड़े धोते समय पानी में नींबू की कुछ बूंदे मिला दें। नींबू अम्लीय प्रकृति का होता है, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है।

हैंगर पर सुखाएं कपड़े
बरसात के मौसम में हमेशा गीले कपड़ों को अलग-अलग फैलाकर खुली जगह पर डालें। इससे बदबू तो दूर होगी ही साथ ही नमी भी जल्दी दूर हो जाएगी। इसके अलावा बारिश के दिनों में कपड़ों को हैंगर में लटकाएं, इससे कपड़ों को पंखे की या खिड़की से आने वाली हवा मिलती है, जिससे बदबू नहीं आती है।

चॉक या सिलिकॉन पाउच रखें
चॉक या सिलिकॉन पाउच आपके कपड़ों से बदबू को अवशोषित कर लेता हैं। इसलिए, बारिश के दिनों में कपड़ों को सूखाने और बदबू को दूर करने के लिए अपनी अलमारी में चॉक की स्टिक और सिलिकॉन पाउच को रखें।

इन मामूली बातों का ध्यान रखकर भी गीले कपड़ों की बदबू को दूर कर सकते हैं
- मानसून में टोकरी या वॉशिंग मशीन में हफ्तेभर के कपड़े इक्ट्ठा न करें। और बारिश में भीगे हुए कपड़ों को रातभर बाल्टी में ऐसे ही न छोड़ दे। तुरंत अच्छे से डिटरजेंट में भिगोकर धो दें।
- बारिश में खुशबूदार डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें, बदबू को रोकने के लिए ये ट्रिक भी काम करता है।
- बारिश में भीगे कपड़ों को सुखाने के लिए किसी खुली जगह पर रखें, कपड़े सुखाते वक्त आसपास थैलीभर नमक भी रख दें। ये कपड़ों से मॉइश्चराइजर सोख लेता है और जल्दी सूखने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
