Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Mattress Cleaning hacks : गद्दों पर जमे दाग-धब्बे अब होंगे चुटकियों में साफ, बस इन टिप्स को आजमाएं
जब बिस्तर साफ सुधरा होता है तो नींद अच्छी आती है, साथ ही आपके बेडरूम में पॉजिटिव एनर्जी भी आने लगती है। इसका सबसे बड़ा कराण ये है कि बिस्तर गंदा होने से गद्दे से गंदी स्मैल और धूल-मिट्टी की वजह से कई तरह की बीमारियां भी आपको जकड़ने लग जाती है। लेकिन बेड पर पड़े गद्दों को साफ करना बहुत मुश्किल हो जाता है। सालों से बिछे रहने के कारण उसमें जंग और धूल की पर्त जम चुकी होती है। लेकिन अगर आप अपने गद्दों को नये जैसा जैसा चमकाना चाहते हैं तो यहां बताएं जा रहे आसान हैक्स की मदद से बेड के गद्दो को साफ कर सकते हैं।

कास्टिक सोडा का करें यूज
कभी ना कभी आपके गद्दों पर किसी ना किसी गद्दों पर चाय या कॉफी गिरी होगी, लेकिन उसके धब्बे आजतक बनें होंगे। इस दाग और धब्बों को आप आसानी से हटा सकते हैं। इनको धब्बों को हटाने के लिए घर में रखे कास्टिक सोडा का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने गद्दो के दाग लगे एरिया पर कास्टिक सोडा डाल दें और आधे या 50 मिनट के बाद इसे साफ कर दें। आप देखेंगे कि गद्दा पूरी तरह से चमक उठेगा। वहीं आप कास्टिक सोडा में नींबू का रस मिलाकर गद्दे पर लगाएं और उसे थोड़ा स्क्रब कर लें, जिससे गद्दे में जमी गंदगी और कीटाणु खत्म हो जाएंगे।

बेकिंग सोडा और नींबू से करें दाग-धब्बे करें साफ
आपके मैट्रेसेस पर जमी सालों से जमी धूल को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा के साथ नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप इस हैक को यूज करने के लिए एक बोतल में 2 चम्मच बेकिंग सोडा के साथ नींबू व 1 कप हाइड्रोजन पैरोक्साइड मिक्स कर लें। इसके बाद गद्दों पर उस मिक्चचर को छिड़क दें। करीब एक घंटे के बाद एक साफ कपड़े से गद्दे पर रगड़े फिर दोबारा गद्दे को सूखने के लिए रखें।

टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करें
गद्दों पर अगर चाय या कॉफी, जूस गिर जाए तो आप उसे तुरंत साफ कर सकते हैं। इससे आपके मैट्रेसस परदाग या धब्बा नहीं लगेगा। जिस स्थान पर पेय पदार्थ गिरा है वहां पर तुरंत टेलकम पाउडर छिड़क दें। पाउडर चाय या कॉफी के दाग को तुंरत सोख लेगा और धब्बे नहीं पड़ने देगा।

प्राकृतिक तरीके से दाग-धब्बे करें दूर
नीम के पत्तों में प्राकृतिक तरीके से किटाणु नाशक तत्व होते हैं, जो आपके गद्दों में मौजूद किटाणु और गंदगी को साफ करके साफ और खुशबूदार बना देगें। इसके लिए आपको अपने बेड के गद्दों को नीम के पत्तों समेत गर्म पानी में रात भर डाल कर छोड़ देना होगा। रातभर नीम के पत्तों और गर्म पानी से गद्दों में जमा गर्त और किटाणु मर जाते है। साथ ही गद्दों में मौजूद गंदी स्मेल भी खत्म हो जाती है।

गद्दों को साफ रखने के ईजी टिप्स-
हर महीने गद्दों को धूप जरूर दिखाएं, इससे उसमें मौजूद स्मैल जाती रहेगी।
गद्दों को साफ रखने के लिए हर हफ्ते में एक बार डस्टिंग जरूर करें।
वैक्यूम क्लिनर की मदद से गद्दों की जमी धूल को साफ कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
