Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
कोरोना वायरस के खतरे के बीच इन चीजों को करें स्टोर,इनके अभाव में हो सकती है परेशानी
दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा हैं। चीन के बाद कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा इटली में देखने को मिला हैं। कोरोना वायरस का कहर भारत में भी देखने को मिल रहा हैं। भारत में अब तक 177 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में आने वाले 15 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए। ऐसे में कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में रहें, भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाएं। कोरोना वायरस के बढ़ने की वजह से भारत में लॉक डाउन जैसे हालात बन रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से पैनिक नहीं होना है बल्कि कुछ सावधानिया बरतनी चाहिए। घर से बाहर ना जाना पड़े इस के लिए घर में कुछ जरुरी चीजो का स्टॉक रख लेना चाहिए। पैनिक होकर कोई भी सामना ज्यादा ना खरीदें। इससे बाजार में सामानों की अचानक कमी हो जाएगी। केवल कुछ जरुरत सामान खरीदे ताकि घर से बाहर कम निकलना पड़े। तो चलिए जानते हैं कि आपदा के इस समय घर में किन चीजो का स्टोर करना चाहिए।

नट्स और ड्राई फ्रूट्स
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच घर में खाने पीने की उन चीजों को स्टोर करना चाहिए, जो जल्दी से खराब नहीं हती हैं। नट्स और ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों के गुणों से भरे होते हैं। इसलिए घर में बादाम, छुहारे और सूखे मेवे खरीद कर रख लें। नट्स और ड्राई फ्रूट्स से पोषक नाश्ता करें।

दाल, चावल और आटा
कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच किसी प्रकार से पैनिक होने की जरुरत नहीं है। घर में कुछ खाने पीने की चीजों का स्टोर करें जो जल्दी से खराब नहीं होती हैं। जैसे दाल, चावल, आटा, मटर और चना जैसी चीजें घर में स्टोर करकें रख सकते हैं। अगले 20 दिनों के लिए घर में चावल, दाल और ओट्स का स्टोर कर लें। ये चीजें बहुत जरुरी हैं।

कैन्ड फूड यानी डिब्बाबंद खाना
बता दें कि कैन्ड फूड को हेल्दी खाना नहीं माना जाता हैं। लेकिन कोरोना वायरस के बीच इन दिनों डिब्बाबंद खाने को स्टोर कर लेना चाहिए। लेकिन ध्यान रहें कि कैन्ड फूड लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरुर देख लें। आप कैन्ड फूड में सब्जियां और फल खरीद सकते हैं।

चॉकलेट्स और बिस्किट्स
चॉकलेट, बिस्किट खाना सेहत के लिए अच्छा तो नहीं है लेकिन जरुरत के खान के साथ घर में चॉकलेट और बिस्किट को भी स्टोर करना चाहिए। इसके बाद घर में चॉय और काफी को भी खरीद लेना चाहिए। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सूखा दूध भी खरीद देना चाहिए।

साबुन और अन्य बाथरुम का सामान
कोरोना के फैलने के इस दैर में घर में साबुन और बाथरुम का सामान होना जरुरी हैं। घर में डिटर्जेंट पाउडर और साबुन को स्टोर करें।

बेबी फूड और सामान
कोरोना वायरस का खतरा सबसे ज्यादा बच्चों और बड़े लोगों को हैं। अगर आपके घर में छोटे बच्चे है तो आपको बेबी फूड और डायपर समेत बच्चों की जरुरत के सभी सामानों को स्टोर करना चाहिए। कोरोना वायरस के इस खतरे के बीच बच्चों पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ना चाहिए।

सैनिटरी पैड्स
कोरोना वायरस के बीच महिलाओं को अपने लिए सैनिटरी पैड्स को स्टोर करना चाहिए। महिलाओं को अपने पीरियड के दौरान जरुरी हाइजीन रखना चाहिए। इसके लिए घर में सैनिटरी पैड्स रखें।

दवा
घर में बुजुर्ग लोग है तो उनकी डायबिटीज और बीपी की दवाई को स्टोर करना चाहिए। कम से कम दो हफ्ते की दवाई खरीद लें। वहीं छोटी मोटी बीमारियों की दवाई भी खरीद लों।

सोशल मीडिया और फोन से लोगों के संपर्क में रहें
कोरोना वायरस लोगों के संपर्क से फैलता हैं। ऐसे आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से फौन या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में बने रहना चाहिए। वहीं आप अपना फोन रीचार्ज करा लें और लोगों से कम से कम मिलें।



Click it and Unblock the Notifications
