Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
बारिश में सीलन से बढ़ गई परेशानियां, घर को प्रोटेक्ट करने के ये है काम के टिप्स
मानसून का सीजन सभी को बेहद पसंद होता है। बारिश के मौसम में नहाना, आउटिंग पर जाना, गर्मागर्म पकोड़े खाना, ये सभी चीजें हमारी खुशी को दोगुना कर देती है। लेकिन इन सब चीजों के बीच एक चीज ऐसी भी है जो बारिश का मजा खराब कर देती है और वो है बारिश की वजह से होने वाली सीलन। जिसके कारण गंदगी के साथ-साथ अजीब सी बदबू भी आने लगती है। अगर आप भी सीलन की समस्या से परेशान हैं तो यहां हम आपके कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने घर को सीलन बचा सकते है।

घर को सीलन से बचाने के उपयोगी टिप्स
- अधिकांशत: ऐसा देखा जाता है कि सीलन वहां ज्यादा बुरा प्रभाव दिखाती है, जहां धूप नहीं पहुंच पाती। इसके अलावा जहां पानी का इस्तेमाल ज्यादा होता है जैसे कि किचन और बाथरूम, तो वहां भी सीलन बढ़ने के चांसेज ज्यादा रहते है। ऐसी स्थिति में आपको सिर्फ इतना करना है कि ऐसी जगह को सूखा रखने की कोशिश करनी है, ताकि सीलन से होने वाली परेशानी बढ़ें ही नहीं।
- ऐसा भी कई बार होता है कि घर में लगी पानी की पाइपलाइन में लीकेज होता रहता है और हम उस पर गौर ही नहीं करते। लेकिन जिस चीज को आप अनदेखा करते है उसी की वजह से कई बार सीलन आ जाती है। जिससे बचने के लिए आपको समय-समय पर पाइपलाइन चैक करते रहना होगा और अगर कोई गड़बड़ दिखे तो उसे तुरंत ठीक करवाना होगा। ताकि घर में सीलन ना फैले ।
- बारिश में कई बार सस्ता पेंट भी सीलन की वजह बन जाता है। इसलिए सीलन से छुटकारा पाना है तो, घर में अच्छा पेंट करवाएं ताकि सीलन का कोई चांस ही ना रहें।

- अगर आपके घर की कुछ दीवारें सीलन की वजह से खराब हो चुकी हैं तो उन्हें ठीक करने के लिए दरारों में वॉटरप्रूफ पेंट करवाए। ऐसा करने से दोबारा उस जगह सीलन नहीं आएगी। खास बात ये है कि ये वॉटरप्रूफ पेंट कई तरह के रंगों और डिजाइन्स में अवलेबेल है, जिन्हें लगाने से दीवार को आकर्षक लुक भी दिया जा सकता है।
- घर में रखे अखबारों का उपयोग भी आप सीलन कम करने में कर सकते है। इसके लिए अखबार को पानी में भिगोएं और फिर उसे अच्छे से पीस लें और बाद में इसे दीवारों पर चिपकाएं, इससे सीलन कम होगी।
- अगर आप सीलन से होने वाली बदबू से निजात पाना चाहते है तो आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लौंग और दालचीनी को करीब आधा घंटे के लिए पानी में भीगने के लिए छोड़ दे। फिर आधे घंटे के बाद इस पानी को गैस पर कुछ मिनटों तक उबालें। लौंग और दालचीनी के इस मिक्सर को रूम प्रेशनर की तरह प्रयोग करें। यकीन मानिए इन स्पाइसी मसालों की खुश्बू से पूरा घर महक उठेगा।
- इसके अलावा अपने घर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाएं, इससे घर सुंदर तो लगेगा ही साथ ही बदबू से भी निजात मिल जाएगी।
- अगर आपके किचन और अलमारी की शैल्फस में सीलन बढ़ रही है तो सामान को सीधा ना रखें, बल्कि अखबार बिछाकर सामान रखें, इससे नमी उन चीजों तक नहीं पहुंचेगी।



Click it and Unblock the Notifications
