Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Tips And Tricks : इन टिप्स से पुराना AC भी देगा बेहतर कूलिंग, बिजली भी होगी कम खर्च
भारत के कई हिस्सों में चल रही हीटवेव ने लोगों की गर्मी से परेशान बढ़ा दी है, इस प्रचंड गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर की मांग कई गुना बढ़ गई है। एसी के अधिक उपयोग के साथ, महीने के अंत में भारी भरकम बिजली का बिल ज्यादातर लोगों के लिए एक चिंता का विषय है। ऐसे में अगर आपके घर में भी एसी है और आप चाहते हैं ये तेजी से कूलिंग करे और एनर्जी कंजप्शन कम हो तो हम आपको यहां कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से अपको बिजली बचाने में मदद मिल सकती है।

टिप 1
अगर आप चाहते हैं कि आपका AC बेहतर तरीके से कूलिंग करे तो इसके फिल्टर को रेगुलर अंतराल में साफ करते रहें। अगर आपका AC भी अच्छे से कूलिंग नहीं कर रहा है तो तुरंत उसके फिल्टर को साफ करें। ज्यादातर कंपनियां यूजर्स को खुद से फिल्टर्स को साफ करने की सुविधा देती हैं। लेकिन, अगर आप खुद से नहीं करना चाहते तो आप किसी प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं।

टिप 2
जिस कमरे में एसी चल रहा है उसके सभी-दरवाजे और खिड़कियां बंद होनी चाहिए। अगर रूम कहीं से भी खुला है तो AC को उस कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय लगेगा और इससे बिजली बिल भी ज्यादा आएगा।

टिप 3
एसी के साथ पंखे के इस्तेमाल से होती है बिजली की बचत:
जब एसी चल रहा हो तो सीलिंग फैन को ऑन रखना चाहिए। साथ में सीलिंग फैन कमरे को हवादार रखते हैं और सभी कोनों में ठंडी हवा पहुंचाते हैं। जिसके कारण आपको एसी का तापमान कम करते रहना नहीं पड़ेगा। कम बिजली का प्रयोग करके ज्यादा कूलिंग पाए। एसी चालू करने से पहले अपने कमरे का पंखा चालू करें जिससे कमरे में गर्मी कर्म वाली गरम हवा बाहर निकल जाए, जिसके बाद आप अपने एसी को स्टार्ट कर सकते हैं।

टिप 4
जब भी रुम एसी को स्टार्ट करें तो आप एक्स्ट्रा लाइट्स को बंद कर दे । लाइट्स को ऑफ करने से रूम में हीट लेवल कम होगा। इससे कूलिंग फास्ट होगी। साथ ही किचन या बाथरूम में चालू एग्जॉस्ट फैन को भी ऑफ कर दें। ताकि ये कूल एयर को बाहर न कर दे।

टिप 5
बाहर का तापमान जो भी हो उससे अपने एसी को 10 डिग्री कम पर सेट करना चाहिए। साथ ही, हमारे शरीर का तापमान औसतन 36 से 37 डिग्री के बीच होता है। इसलिए इससे नीचे का कोई भी कमरा हमारे लिए सामान्य रूप से ठंडा ही होता है। जरुरी बात ये है कि एसी पर जितनी भी डिग्री कम करेंगे उस पर 6 फीसदी ज्यादा बिजली की खपत होगी। इसलिए रुम टेम्परेचर को हमेशा 18 डिग्री की जगह 23-24 डिग्री की बीच रखने की आदत बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
